Sankalp: नाना पाटेकर का OTT पर डेब्यू, क्या आएगा आश्रम-राजनीति और गंगाजल जैसा मजा, आज से यहां देख सकेंगे संकल्प

बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार नाना पाटेकर की एक्टिंग हमेशा से ही दर्शकों और क्रिटिक्स के लिए किसी जादू से कम नहीं रही है. बड़े पर्दे पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सभी को कायल बनाने वाले नाना अब OTT की दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं.

( Image Source:  youtube= Amazon MX Player )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 11 March 2026 10:52 AM IST

बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार नाना पाटेकर की दमदार एक्टिंग का जलवा आज तक बड़े पर्दे पर ही देखने को मिला है, जहां उनकी हर रोल ने दर्शकों को बांधे रखा. चाहे एक्शन हो इमोशनल ड्रामा, नाना का स्टाइल हमेशा अनोखा रहा है और अब बड़ी स्क्रीन के साथ-साथ अब वे OTT की दुनिया में अपनी 'संकल्प' सीरीज के साथ कदम रखने जा रहे हैं. 

ऐसे में फैंस में खलबली मच गई है कि क्या यह नया धमाका आश्रम, राजनीति और गंगाजल जैसा रोमांचक होगा? क्या वे OTT की तेज रफ्तार में भी अपनी पुरानी चमक बिखेर पाएंगे. चलिए जानते हैं कब और कहां रिलीज होगी ये सीरीज?

संकल्प सीरीज में कौन-कौन होगा?

संकल्प की कहानी संस्कार, सत्ता और समर्पण के इर्द-गिर्द बुनी गई है. Amazon MX Player के कंटेंट हेड अमोग दुसाद ने बताया कि संकल्प एक तीखी और आधुनिक राजनीतिक थ्रिलर है जो शक्ति, विश्वास और इंसानी मकसद की पड़ताल करती है. वहीं, प्रकाश झा ने कहा कि कहानी वही सफल होती है जो दर्शकों के मन में सवाल छोड़ दे और सोचने पर मजबूर करे. इस सीरीज में आपको नाना पाटेकर के अलावा संजय कपूर, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब, नीरज काबी, कुब्बरा सैट और क्रांति प्रकाश झा जैसे बेहतरीन एक्टर अपने नजर आएंगे. कुछ दिन पहले इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें नाना पाटेकर टीचर का रोल प्ले करते दिखे.

नाना पाटेकर ने OTT डेब्यू पर क्या कहा?

नाना पाटेकर ने इस सीरीज में अपने का किरदार को लेकर कहा कि 'इस सीरीज से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला. यह साइलेंस, कॉन्फ्लिक्ट और कंसीक्वेंसेस से भरा है. प्रकाश झा के साथ काम करना हमेशा खास होता है क्योंकि उनकी कहानियां सीधे सब कुछ नहीं बतातीं, वे दर्शकों के मन में छाप छोड़ती हैं.'

कब और कहां देख सकते हैं?

संकल्प सीरीज 11 मार्च से फ्री में Amazon MX Player पर स्ट्रीम होगा. इसे मोबाइल ऐप, Amazon शॉपिंग ऐप, Prime Video, Fire TV और कनेक्टेड टीवी डिवाइस पर देखा जा सकेगा. अगर आप राजनीति, रोमांच और गहरे किरदारों की कहानियों के फैन हैं, तो यह सीरीज आपके लिए जरूर है.

Similar News