रचाने वाले थे शादी लेकिन अब, क्या सच में Shubman Gill कर चुके हैं टीवी एक्ट्रेस Ridhima Pandit को डेट?

टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित इन दिनों The 50 शो में अपने गेम के चलते सुर्खियां बटोर रही थीं, लेकिन अब उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ अपने रिश्ते का सच बताया है.

( Image Source:  instagram-@shubmangill and @ridhimapandit )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 11 March 2026 10:37 AM IST

टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित The 50 शो में नजर आई थीं. हालांकि, इस शो में वह लंबा नहीं टिक पाईं और आखिरकार वोटों की कमी के चलते उन्हें बाहर होना पड़ा. शो में रहते हुए रिद्धिमा का वंशज के साथ झगड़ा देखने को मिला, जो अब घर से बाहर आने के बाद भी बढ़ता जा रहा है. हालांकि, इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी डेटिंग लाइफ से जुड़ा खुलासा किया है. 

दरअसल कुछ समय से सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि शुभमन गिल टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित को डेट कर रहे हैं. अब इस मामले पर खुद रिद्धिमा ने अपना बयान दिया है. चलिए जानते हैं क्या सच में दोनों का कोई कनेक्शन था या यह महज एक अफवाह थी?

क्या होने वाली थी शादी?

रिद्धिमा पंडित और शुभनन गिल को लेकर कहा गया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.  सिर्फ डेटिंग ही नहीं यह रिश्ता जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाला था. कपल की जयपुर में चुपके से शादी होने वाली थी, लेकिन अब इस कहानी में मोड़ आ गया. 

क्या रिद्धिमा पंडित शुभमन गिल को कर चुकी हैं डेट?

हाल ही में रिद्धिमा पंडित ने जूम को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि 'ऐसा कुछ भी नहीं है. मैं खुद को एक नॉन-कॉन्ट्रोवर्शियल शख्स मानती हूं और ऐसा ही रहना चाहती हूं. मैंने कभी किसी के साथ गलतनहीं किया और न ही किसी के बारे में बुरा कहा. मैं कैमरे के लिए कभी रोमांस में नहीं पड़ती.'

रिद्धिमा पंडित ने शुभमन को कहा क्यूट

रिद्धिमा पंडित ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि वह शुभनन गिल को “बेहद क्यूट” जरूर मानती हैं, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर उन्हें भी नहीं जानती. अगर कभी मिलेंगे, तो दोनों साथ में इन अफवाहों पर हंसेंगे. इस तरह उन्होंने सोशल मीडिया पर फैली सभी झूठी बातें पूरी तरह से खारिज कर दी हैं.

कौन हैं रिद्धिमा पंडित?

रिद्धिमा पंडित टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने बहू हमारी रजनी कांत और नागिन 5 में बानी शर्मा सिंगानिया के रोल से लोगों का ध्यान खींचा. इसके अलावा, वह रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 9 की सेंकड रनर-अप रह चुकी हैं. साथ ही, रिद्धिमा ने 2024 में नेटफ्लिक्स फिल्म सिकंदर का मुकद्दर में प्रिया सावंत का किरदार निभाया था. यह फिल्म नीरज पांडे के निर्देशन में बनी थी और इसमें जिमी शेरगिल, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, राजीव मेहता और दिव्या दत्ता भी नजर आए. हाल ही में एक्ट्रेस रियलिटी शो The 50 में नजर आई थीं. 

Similar News