Begin typing your search...

'मधुबाला' की बायोपिक में Aneet Padda निभाएंगी लीड रोल, जल्द शुरू हो सकती है शूटिंग?

मधुबाला की मचअवेटेड बायोपिक को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लगता दिख रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में मधुबाला का किरदार ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा निभाने वाली हैं.

मधुबाला की बायोपिक में Aneet Padda निभाएंगी लीड रोल, जल्द शुरू हो सकती है शूटिंग?
X
( Image Source:  Instagram: aneetpadda_ )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Updated on: 10 March 2026 1:07 PM IST

अब आखिरकार उन सारी अफवाहों और अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग गया है. काफी समय से सोशल मीडिया और फिल्मी दुनिया में एक ही बात चल रही थी. हिंदी सिनेमा की लीजेंड मधुबाला (Madhubala) की बायोपिक में उनकी भूमिका कौन निभाएगी? जब से इस प्रोजेक्ट की पहली बार बात हुई है, तब से ही फैंस बहुत एक्साइटेड थे कि इस खास फिल्म में मधुबाला का किरदार किस एक्ट्रेस को मिलेगा. संजय लीला भंसाली इस फिल्म के निर्माता हैं, और उनकी वजह से यह प्रोजेक्ट और भी ज्यादा चर्चा में है.

कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि कियारा आडवाणी इस फिल्म में लीड रोल निभा सकती हैं. लोगों को लगा कि शायद कियारा ही मधुबाला बनेंगी. लेकिन बाद में इन खबरों को पूरी तरह गलत बताकर खारिज कर दिया गया. अब नई और ताजा जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक 'सैयारा' एक्ट्रेस अनीत पड्डा को इस बायोपिक में मधुबाला का किरदार निभाने के लिए चुना गया है.

फिल्मफेयर मैगजीन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अनीत पड्डा ने इस फिल्म के लिए साइन कर लिया है. प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों का कहना है कि अनीत ने आधिकारिक तौर पर इस रोल लिया गया है. इस फिल्म का मकसद मधुबाला के जीवन, उनके फिल्मी सफर और उनकी अमर विरासत को बड़े पर्दे पर दिखाना है. मधुबाला भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत और यादगार एक्ट्रेस में से एक हैं.

उनकी खूबसूरती, एक्टिंग और फिल्मों में दिए गए किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं. जैसे 'मुगल-ए-आजम' में उनका 'अनारकली' का रोल, जो आज तक मशहूर है. फिल्म बनाने वाली टीम ने अभी तक ज्यादातर बातें गुप्त रखी हुई हैं. लेकिन अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि फिल्म की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है. बाकी कलाकारों के नाम और फिल्म के दूसरे पहलुओं के बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. उम्मीद है कि आने वाले कुछ हफ्तों में पूरी कास्टिंग और बाकी डिटेल्स सामने आ जाएंगी.

कियारा आडवाणी के बारे में जो अफवाहें थीं, वे अब पूरी तरह खत्म हो गई हैं. इस महीने की शुरुआत में कई जगहों पर दावा किया गया था कि कियारा संजय लीला भंसाली के साथ काम करेंगी, लेकिन बाद में इन बातों को सिरे से नकार दिया गया. अब सबकी नजरें अनीत पड्डा पर टिकी हैं. इंडस्ट्री के जानकारों को पूरा यकीन है कि अनीत ही मधुबाला का रोल निभाएंगी. यह फिल्म बहुत बड़े स्तर पर बन रही है, ताकि मधुबाला के शानदार सिनेमाई सफर को सही तरीके से सम्मान मिल सके.

अनीत पड्डा के लिए यह फिल्म उनके करियर में बहुत बड़ा कदम साबित हो सकती है। अनीत को पिछले साल अपनी पहली बड़ी फिल्म 'सैयारा' में देखा गया था. इस फिल्म में उन्होंने अहान पांडे के साथ लीड रोल निभाया था. 'सैयारा' यश राज फिल्म्स की एक बहुत सफल फिल्म बनी और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कारोबार किया. यह हाल के सालों में यश राज की सबसे हिट फिल्मों में से एक रही. अभी अनीत अपनी अगली फिल्म 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की फिल्म है.

bollywood
अगला लेख