Rashmika Mandanna ने शेयर की मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें, छोटी बहन के साथ हुई इमोशनल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की थी. अब मेहंदी और रिसेप्शन की तस्वीरों के साथ रश्मिका का इमोशनल मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

( Image Source:  Instagram: rashmika_mandanna )
By :  रूपाली राय
Updated On : 10 March 2026 7:20 PM IST

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने तेलुगु-हिंदू परंपराओं के अनुसार 26 फरवरी को शादी की. शादी के बाद उन्होंने 4 मार्च  को हैदराबाद में एक बहुत बड़ा और शानदार वेडिंग रिसेप्शन रखा. इस रिसेप्शन में विजय ने अपनी पत्नी रश्मिका को सबके सामने पेश किया और उन्हें तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की नई बहू के रूप में इंट्रोड्यूस किया.

 संगीत के बाद अब रश्मिका ने मेहंदी की तस्वीरें शेयर कर दी है. सिम्पल एलिगेंस लुक में नेशनल क्रश बेहद सुन्दर लग रही है. उनके साथ विजय भी साथ नजर आए. रश्मिका ऑफ शोल्डर ऑउटफिट में खूबसूरत दिखी वहीं विजय ने लुंगी के साथ मल्टीकलर्ड जैकेट पहना. रश्मिका ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'प्रधानम और मेहंदी की शाम थी। सब कुछ एकदम परफेक्ट था, पर पल भर में ही बीत गया..' 

शादी के बाद रश्मिका और विजय ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. रश्मिका ने रस्मों की प्यारी-प्यारी फोटोज पोस्ट कीं और दुनिया को अपने पति से मिलवाया. रश्मिका ने विजय के लिए के स्पेशल नोट शेयर किया था. जिसमें लिखा था विज्जु ने मुझे सपने देखना और प्यार करना सिखाया. 

उन्होंने अपने इमोशनल मैसेज आगे लिखा, 'विजय ही वो शख्स हैं जिन्होंने उन्हें शांति से जीना सिखाया और बड़े-बड़े सपने देखने की हिम्मत दी. रश्मिका का मैसेज कुछ इस तरह था.'. वहीं विजय ने पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी अपने नोट में लिखा, 'तुम्हारे बिना मैं एक पल नहीं रह सकता.'

बता दें, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी से लेकर हर फंक्शन की तस्वीरें ने पूरे इंटरनेट को हिला दिया था. दोनों की पोस्ट्स पर इतना प्यार मिला कि रश्मिका की पोस्ट को 23.5 मिलियन यानी 2 करोड़ 35 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए. विजय की पोस्ट को भी 18.5 मिलियन लाइक्स मिले. दोनों की कुल लाइक्स 40 मिलियन से ज्यादा हो गईं.

विजय और रश्मिका की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प रही है. रश्मिका ने अपनी पिछली एंगेजमेंट रक्षित शेट्टी के साथ टूटने के ठीक बाद विजय से मुलाकात की. वे फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर मिले. जहां दोनों लीड रोल में थे. यहां से उनकी दोस्ती शुरू हुई, जो जल्दी ही गहरी हो गई. फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी रियल लगी कि अफवाहें शुरू हो गईं. यह वह समय था जब रश्मिका की जिंदगी में एक नया चैप्टर शुरू हुआ.

दोनों ने 'डियर कॉमरेड' में फिर साथ काम किया. फिल्म में उनकी इंटेंस केमिस्ट्री ने अफवाहों को और हवा दी. प्रमोशंस के दौरान उनके क्यूट मोमेंट्स वायरल हुए. यही वह समय था जब रिलेशनशिप की शुरुआत मानी जाती है दोस्ती प्यार में बदल गई. फैंस ने उन्हें साथ वैकेशन पर स्पॉट किया, लेकिन दोनों ने इसे 'दोस्ती' ही कहा था.  

Similar News