The 50: शो से क्यों आउट हुए Arbaz Patel, क्या वोटिंग से Nikki Tamboli को बचा पाएंगे घरवाले?

रियलिटी शो ‘The 50’ में इस बार बड़ा ड्रामा देखने को मिला, जब कंटेस्टेंट अरबाज पटेल को शो से बाहर कर दिया गया. वहीं दूसरी तरफ निक्की तंबोली की किस्मत अब घरवालों की वोटिंग पर टिकी हुई है.

( Image Source:  instagram-@mr.arbazpatel )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 10 March 2026 1:22 PM IST

रियलिटी शो ‘The 50’ में ड्रामा, झगड़े और ट्विस्ट ने सभी को हैरान कर दिया है. रजत और प्रिंस नरूला की टीम दोनों में फूट नजर आ रही है, जिसके कारण अब गेम पूरी तरह से बदलता हुआ नजर आ रहा है. इतना ही नहीं, घर में कंटेस्टेंट की वापसी के बाद माहौल कुछ ज्यादा ही गर्म हो गया है.

दरअसल निक्की के शो में आते ही उनके ब्वॉयफ्रेंड अरबाज पटेल आउट हो चुके हैं और खुद निक्की भी डेंजर जोन में है. अब ऐसे में देखना होगा कि क्या निक्की तंबोली को घरवाले बचा पाएंगे या फिर से वह शो से बाहर हो जाएंगी.

शिव ठाकरे से भिड़े अरबाज पटेल

नए एपिसोड में महल के अंदर अचानक तनाव बढ़ गया. एक बातचीत के दौरान अरबाज पटेल और शिव ठाकरे के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते काफी तीखी हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई. घर के बाकी कंटेस्टेंट्स को बीच-बचाव के लिए आगे आना पड़ा. इस घटना ने पूरे घर का माहौल बदल दिया.

क्यों अरबाज हुए शो से आउट?

इस विवाद के बाद शो के ‘लायन’ ने पूरे मामले की जांच की. घटना की समीक्षा करने के बाद यह साफ हो गया कि अरबाज ने गेम के अनुशासन का उल्लंघन किया है. शो में शारीरिक हिंसा के लिए सख्त नियम हैं, इसलिए तुरंत फैसला लेते हुए अरबाज पटेल को शो से बाहर कर दिया गया. उनके अचानक बाहर होने से बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए.

क्या निक्की तंबोली की होगी री-एंट्री?

दूसरी तरफ शो में एक और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला. निक्की तंबोली और शाइनी दोशी टास्क पूरा करने में असफल रहीं. अब उनका भविष्य घरवालों की वोटिंग पर निर्भर करेगा. हालांकि निक्की के लिए रास्ता आसान नहीं दिख रहा है, क्योंकि रजत दलाल उन्हें बाहर करने के लिए पूरी रणनीति बना चुके हैं. उन्होंने लक्षय और लव के साथ मिलकर निक्की को वोटिंग से बाहर करने की योजना बनाई है.

खतरे में हैं ये कंटेस्टेंट्स

इस हफ्ते शो का डेंजर जोन भी काफी बड़ा है. इसमें युविका चौधरी, रिद्धिमा, लवकेश, रजत, विकांत, निक्की तंबोली और शाइनी दोशी शामिल हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि वोटिंग के बाद आखिर किस कंटेस्टेंट को शो से अलविदा कहना पड़ेगा. अब शो में बढ़ते झगड़ों और रणनीतियों के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे किसका गेम खत्म होता है और कौन फिनाले की तरफ बढ़ता है.

Similar News