पॉप सिंगर Rihanna की हत्या की कोशिश में गिरफ्तार इवान्ना लिसेट? 85,000 करोड़ लगा जुर्माना
अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पॉप स्टार Rihanna के घर के बाहर टेस्ला कार से कई राउंड गोलियां चलाई गईं. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पुराने सोशल मीडिया वीडियो अब चर्चा में हैं.
वर्ल्ड फेमस पॉप स्टार और सिंगर रिहाना (Rihanna) के घर के पास हाल ही में एक बहुत ही डरावनी और परेशान करने वाली घटना हुई है. पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर रिहाना के लॉस एंजिल्स स्थित घर पर गोलीबारी करने का आरोप है. यह घटना इतनी गंभीर है कि लोगों में काफी डर और हैरानी फैल गई है. रविवार को, यानी 8 मार्च 2026 को दोपहर के समय, रिहाना के बेवरली क्रेस्ट इलाके में स्थित बड़े और शानदार घर के बाहर से किसी ने कई राउंड गोलियां चलाईं. गोलियां घर के मेन गेट, दीवार और प्रवेश द्वार के पास लगीं.
खुशकिस्मती से इस हमले में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ. रिहाना उस समय घर में मौजूद थीं और उनके पार्टनर एएसएपी रॉकी और उनके बच्चे भी थे, लेकिन सब सुरक्षित रहे. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. एक सफेद टेस्ला कार से गोलियां चलाई गई थीं. पुलिस ने हेलीकॉप्टर की मदद से उस कार का पीछा किया और बाद में शॉपिंग मॉल के पार्किंग में आरोपी महिला को पकड़ लिया. उसके पास से एक AR-15 स्टाइल राइफल बरामद हुई.
आरोपी महिला कौन है?
आरोपी की पहचान इवान्ना लिसेट ऑर्टिज़ (Ivanna Lisette Ortiz) के रूप में हुई है. वह 35 साल की हैं और ऑरलैंडो, फ्लोरिडा की रहने वाली हैं. पुलिस ने उन्हें हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है. कोर्ट ने उनकी जमानत राशि बहुत ज्यादा रखी है 10,225,000 डॉलर (लगभग 85 करोड़ रुपये से ज्यादा) अभी वह जेल में ही हैं. इवान्ना ने पहले भी कुछ कानूनी मामले दायर किए थे, जैसे 2025 में बिली एलिश के एक कॉन्सर्ट को रोकने की कोशिश की थी. पुलिस का कहना है कि कोई घायल नहीं हुआ, और जांच में आगे क्या निकलता है, यह देखना बाकी है.
पुराने वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट क्यों वायरल हो रहे हैं?
गिरफ्तारी के बाद इवान्ना के पुराने सोशल मीडिया वीडियो और पोस्ट फिर से सामने आए हैं, जो काफी अजीब और डरावने हैं. ये वीडियो इस साल की शुरुआत में यूट्यूब पर अपलोड किए गए थे. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, एक वीडियो में वह एक डायरी पकड़े हुए हैं और रिहाना पर आरोप लगाती हैं कि वह उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है. वह रिहाना की मौत के बारे में बात करती हैं और कहती हैं कि 'भगवान उन्हें उनके भविष्य में ले जाएंगे' जैसे कि मौत की कल्पना कर रही हों. दूसरे वीडियो में वह रिहाना के चेहरे की तुलना शैतान से करती हैं और काफी उलझी-उलझी बातें करती हैं. कुछ पोस्ट में उन्होंने रैपर कार्डी बी पर भी कमेंट किए हैं, जैसे कि 'कार्डी बी मुझसे पंगा नहीं ले सकती.' ये वीडियो देखकर लोग स्तब्ध हैं, क्योंकि इनमें मशहूर हस्तियों के प्रति अजीब जुनून और गुस्सा साफ दिखता है.
क्या वह रिहाना की मौत चाहती थी?
पुलिस ने अभी तक यह साफ नहीं कहा है कि गोलीबारी का मकसद क्या था. जांच जारी है। लेकिन पुराने वीडियो और उसके व्यवहार को देखते हुए लगता है कि आरोपी का रिहाना के प्रति कोई असामान्य जुनून या नफरत थी. पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या उसके सोशल मीडिया पोस्ट और यह हमला आपस में जुड़े हुए हैं.