पार्टी की तस्वीरों से मचा हंगामा! आखिर कैसे हुई थी Malaika Arora और Sorab Bedi की मुलाकात?
मलाइका अरोड़ा और सोरब बेदी की पार्टी वाली तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आईं, इंटरनेट पर डेंटिग की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. अब सोराब बेदी ने खुद सामने आकर बताया है कि आखिर उनकी और मलाइका अरोड़ा की पहली मुलाकात कैसे हुई थी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह सोरब बेदी संग साथ डांस- मस्ती करती नजर आ रही हैं. हर्ष मेहता के बाद मलाइका को नए शख्स के साथ देखते ही कयास लगाए जाने लगे कि एक्ट्रेस उन्हें डेट कर रही हैं.
हालांकि बढ़ती अफवाहों के बीच अब सोरब बेदी ने खुद सामने आकर इस रिश्ते का सच बताया है. साथ ही, उन्होंने यह भी शेयर किया है कि उनकी मलाइका से कब और कैसे पहली मुलाकात हुई
वायरल हुआ पार्टी का वीडियो
हाल ही में मलाइका और सोबर का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक्टर उन्हें साइड से हग करते हुए सॉन्ग पर एन्जॉय करते नजर आए. इतना ही नहीं, सोरब ने अपने इंस्टाग्राम पर मलाइका संग फोटो भी पोस्ट की. बस इन फोटो और वीडियो के बाद से कहा जाने लगा कि एक्ट्रेस की जिंदगी में प्यार की एंट्री हो चुकी है.
कैसे हुई थी सोरब और मलाइका की मुलाकात?
हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सोरब बेदी ने बताया कि जब उन्होंने मॉडलिंग की शुरुआत की थी, उस समय इंडस्ट्री में उनकी राह आसान बनाने में डेलनाज दारूवाला और वाहबिज मेहता का बड़ा सपोर्ट रहा. दोनों ने उन्हें गाइड किया और फैशन वर्ल्ड में आगे बढ़ने के मौके भी दिलाए. इसी दौरान उन्हें कई फैशन इवेंट्स और पार्टियों में जाने का मौका मिलने लगा, जहां इंडस्ट्री के कई लोगों से उनकी पहचान बनी. ऐसी ही एक पार्टी में डेलनाज और वाहबिज ने उनकी मुलाकात मलाइका अरोड़ा से कराई थी. उस वक्त मलाइका भी उसी फ्रेंड सर्कल का हिस्सा थीं. मुलाकात के बाद धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला बढ़ा और समय के साथ उनके बीच अच्छी दोस्ती बन गई.
कई साल पुरानी है दोस्ती
सोरब ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया कि उनका और मलाइका अरोड़ा का साथ नजर आना कोई नई बात नहीं है. पहले भी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रही हैं, लेकिन उस समय सोरब ज्यादा पॉपुलर नहीं थे, इसलिए उन पर ज्यादा ध्यान नहीं गया. अब जब उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ने लगी है, तो हर तस्वीर को लेकर अलग-अलग तरह की बातें बनाई जा रही हैं. सोरब ने साफ किया कि उनके और मलाइका के बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती है.
कौन हैं सोरब बेदी?
सोरब बेदी एक मॉडल, टीवी एक्टर और रियलिटी शो पर्सनैलिटी के तौर पर जाने जाते हैं. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान MTV के पॉपुलर रियलिटी शो Splitsvilla सीजन 16 से मिली. करियर की शुरुआत सोरब ने मॉडलिंग से की थी. वह म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं, जिनमें सिंगर एमी गिल का गाना “लगदा नहीं” खास तौर पर चर्चा में रहा. इतना ही नहीं, सोरब ने कई सीरियल्स में भी काम किया है.