Begin typing your search...

The 50: Siwet ने दिया रजत की टीम को धोखा, अरबाज-निक्की के बाद अब शो से आउट होने का अगला नंबर किसका?

The 50 के घर में ड्रामा और रणनीति का खेल लगातार तेज होता जा रहा है. हाल ही में दो कंटेस्टेंट्स के बाहर होने के बाद अब सभी की नजर अगले एलिमिनेशन पर टिक गई है और दोबारा शो से एक मजबूत खिलाड़ी निकल सकता है.

nikki tamboli
X
( Image Source:  instagram-@nikki_tamboli )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 11 March 2026 12:02 PM IST

The 50 के घर में गेम अब और ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है. हाल ही में दो बड़े कंटेस्टेंट्स के बाहर होने के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है. पहले फिजिकल वॉयलेंस के चलते अरबाज पटेल को शो छोड़ना पड़ा और फिर निक्की तंबोली अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई और घरवालों ने भी वोटिंग के जरिए नहीं बचाया और निक्की का री एंटी का सपना अधूरा रह गया.

यही वजह है कि आने वाले एलिमिनेशन को लेकर सस्पेंस और भी बढ़ गया है. अब निक्की और अरबाज के बाद एक और मजबूत खिलाड़ी पर नॉमिनेशन की गाज गिर सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अगला आउट होने वाला खिलाड़ी कौन होगा.

टास्क और रणनीति का असर

बीते एपिसोड में घर में दो टास्क हुए, जहां पहले टास्क में 2-2 लोगों की टीम को आपस में एक-दूसरे के खिलाफ खेलना था. इसमें अलग-अलग तरफ दो-दो कंटेस्टेंट्स को रस्सी से पूरा जोर लगाकर एक-दूसरे को खींचना था और बजर बजाना था. जिसने पहले बजर बचाया वह जीत जाएगा. इस टास्क की शुरुआत में दोनों राउंड रजत की टीम ने खेले. जहां इस बार शिवेत भी रजत की टीम से खेल रहे थे.

शिवेत ने क्यों दिया धोखा?

इस टास्क में जब दोबारा शिवेत को प्रिंस नरूला की टीम के खिलाफ खिलाया गया, तो वह हार गए. यह एक सोची-समझी साजिश थी, क्योंकि साफ पता चल रहा था कि शिवेत ने एफर्ट्स नहीं डाले हैं. इतना ही नहीं, इसी टास्क के दौरान चुपके से प्रिंस ने शिवेत को अंडर परफॉर्म करने के लिए कहा था. हालांकि, रजत को शिवेत पर पहले से ही भरोसा नहीं था. इस कारण से ही उन्होंने दोबारा उन्हें खेलने के लिए भेजा.

कौन होगा शो से आउट?

इस टास्क के दौरान रजत ने कहा था कि यह सबसे सही मौका है, अगर वह लोग नहीं सेफ हुए, तो तो सीधा अर्चना गौतम को घर से बाहर करेंगे. रजत अर्चना पर भी भरोसा नहीं करते हैं. अर्चना कभी भी पलट जाती हैं. इसलिए काफी टाइम से वह अर्चना को निकालने की फिराक में हैं, लेकिन उनके हाथ मौका नहीं लग रहा है. इसलिए हो सकता है कि इस बार अर्चना घर से आउट हो.

अगला लेख