Begin typing your search...

पापा बने Randeep Hooda, घर आई नन्ही परी, दादा के बर्थडे पर मिला सबसे खास तोहफा

Randeep Hooda पिता बन गए हैं. एक्टर के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है. खास बात यह है कि आज रणदीप के पिता का भी बर्थडे है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर बच्ची की झलक भी दिखाई है.

Randeep Hooda
X
( Image Source:  instagram-@randeephooda )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 10 March 2026 6:39 PM IST

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी Lin Laishram के घर खुशियों ने दस्तक दी है. कल लिन ने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ स्पेशल तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी और आज उनके घर में प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है. खास बात यह है आज ही रणदीप हुड्डा के पिता का भी बर्थडे है.

ऐसे में परिवार में जश्न का माहौल दोगुना हो गया है. इस खुशखबरी को एक्टर ने अपने अनोखे अंदाज में सोशल मीडिया पर शेयर किया है और बच्ची की झलक भी दिखाई है.

एक्टर ने सोशल मीडिया पर क्या बताया?

रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो शेयर की हैं, जिनमें से एक फोटो में एक्टर के पिता बच्ची को अपने हाथों में लिए हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी फोटो में नन्ही परी के हाथ दिख रहे हैं. इस फोटो के कैप्शन में रणदीप ने लिखा 'दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई. आज, जब मैं पिता बन गया हूं, तो आपके लिए मेरी तारीफ़ और भी गहरी हो गई है, पापा और सबसे ज़रूरी बात- लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी छोटी बच्ची को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद. एक छोटी बच्ची और ज़िंदगी भर का प्यार.'

फैंस ने क्या कहा?

जैसे ही कपल ने यह खुशखबरी शेयर की, सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दीं. कमेंट सेक्शन में लोग कपल को नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते नजर आए.

कब हुई रणदीप और लिन की शादी?

रणदीप और लिन पहली बार नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप मोटले में एक-दूसरे से मिले थे. यहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और फिर यह फ्रेंडशिप धीरे-धीरे रोमांटिक रिश्ते में बदल गई और नवंबर 2023 में शादी की थी. यह शादी मणिपुर में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाजों के साथ हुई थी. अब बेटी के जन्म के साथ ही कपल की जिंदगी का यह नया चैप्टर और भी खास बन गया है.

रणदीप हुड्डा की कितनी है नेटवर्थ?

रणदीप हुड्डा ने मानसून वेडिंग से बॉलीवुड में कदम रखा. वह गैंगस्टर फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई से लेकर सरबजीत और स्वातंत्र्य वीर सावरकर जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं. आज वह 80 करोड़ के मालिक हैं.

bollywood
अगला लेख