Mardaani 3 Trailer Out: रानी मुखर्जी की सुपरकॉप एक्शन थ्रिलर, डार्क और ब्रूटल चैप्टर से भरपूर होगी फिल्म
ट्रेलर काफी दमदार है, लेकिन अगर तुलना करें तो 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' के ट्रेलर में जो जबरदस्त 'वाओ!' वाला प्रभाव था, वो इस बार थोड़ा कम महसूस होता है. फिर भी, पूरी फ्रेंचाइजी इतनी मजबूत और प्रभावशाली रही है कि मर्दानी 3 से फैंस की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं.
Mardaani 3 Official Trailer: रानी मुखर्जी की बहुत पॉपुलर फिल्म सीरीज मर्दानी अब अपनी तीसरी किस्त के साथ वापस आ रही है. पहली फिल्म 'मर्दानी' साल 2014 में आई थी और दूसरी मर्दानी 2 साल 2019 में। दोनों फिल्मों को दर्शकों और क्रिटिक्स से बहुत प्यार और तारीफ मिली थी. अब रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी मजबूत और बहादुर पुलिस अधिकारी वाली भूमिका में नजर आने वाली हैं, यानी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में.
फिल्म मर्दानी 3 का ट्रेलर हाल ही में जारी हो चुका है.यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा – "समय के साथ एक दौड़ है और कोई रहम नहीं होगा. शिवानी शिवाजी रॉय लापता हुई लड़कियों को बचाने के लिए वापस आ गई हैं. #Mardaani3Trailer अब रिलीज हो गया है। #Mardaani3 30 जनवरी को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.'
क्या है ट्रेलर में
ट्रेलर देखने से पता चलता है कि इस बार कहानी भीख मांगने वाले माफिया (बेगर माफिया) के इर्द-गिर्द घूमती है. कई छोटी-छोटी लड़कियां गायब हो रही हैं और शिवानी उनको बचाने की जंग लड़ रही हैं. फिल्म में एक्शन, ड्रामा और इमोशन सब कुछ भरपूर लग रहा है. पहले दो पार्ट्स में शिवानी को पुरुष विलेन से मुकाबला करना पड़ा था, लेकिन इस बार उनका सामना एक खतरनाक और क्रूर महिला विलेन अम्मा से है, जिसका किरदार मल्लिका प्रसाद ने निभाया है. शिवानी और अम्मा के बीच का टकराव फिल्म का सबसे बड़ा हाइलाइट लगता है.
ट्रेलर में जो जबरदस्त
ट्रेलर काफी दमदार है, लेकिन अगर तुलना करें तो 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' के ट्रेलर में जो जबरदस्त 'वाओ!' वाला प्रभाव था, वो इस बार थोड़ा कम महसूस होता है. फिर भी, पूरी फ्रेंचाइजी इतनी मजबूत और प्रभावशाली रही है कि मर्दानी 3 से फैंस की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं. पहली फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया था, दूसरी का गोपी पुथरन ने. अब तीसरे पार्ट को डायरेक्ट कर रहे हैं अभिराज मीनावाला, जो पहले असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर 'टाइगर 3', 'वॉर 2' जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं और उन्होंने लवयात्री जैसी फिल्म भी डायरेक्ट की है.
कब होगी रिलीज
रिलीज डेट की बात करें तो पहले मर्दानी 3 27 फरवरी 2026 को आने वाली थी, लेकिन अब इसे पहले ही लॉन्च कर दिया गया है. फिल्म अब 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी यानी दर्शकों को इंतजार कम करना पड़ेगा और ये साल की शुरुआत में ही एक बड़ा एक्शन-थ्रिलर देने वाली है.