39 की उम्र में Shraddha Kapoor की फिटनेस का राज, 130 करोड़ की मालकिन लेती है एक फिल्म का 15 करोड़!
3 मार्च को श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर जानिए उनकी हिट फिल्मों, फिटनेस सीक्रेट, 130 करोड़ की नेटवर्थ और अपकमिंग फिल्मों की खास जानकारी. श्रद्धा आज बॉलीवुड की सबसे सफल और बहुमुखी अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं.
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), जो बॉलीवुड के एक बहुत ही मशहूर और प्रतिष्ठित परिवार से आती हैं, आज 3 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं. उनके पिता दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में कई यादगार किरदार निभाए हैं. बचपन से ही श्रद्धा सिनेमा, संगीत और क्रिएटिविटी माहौल में पली-बढ़ीं, जिसने उनके अंदर एक्टिंग की रुचि और टैलेंट को स्वाभाविक रूप से जगा दिया. उन्होंने बचपन में ही गाना गाना और परफॉर्म करना शुरू कर दिया था, और यही वजह है कि आज वे न सिर्फ एक शानदार एक्ट्रेस हैं बल्कि अच्छी सिंगर भी मानी जाती हैं.
श्रद्धा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 2010 में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'तीन पत्ती' से किया था. इस फिल्म से उनका सफर शुरू हुआ और फिर उन्होंने एक के बाद एक अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम करके अपनी शानदार एक्टिंग का परिचय दिया. उन्होंने रोमांटिक, हॉरर-कॉमेडी, थ्रिलर, डांस ड्रामा और एक्शन जैसी कई शैलियों में काम किया है, और हर बार दर्शकों को प्रभावित किया है. आज वे बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और सफल एक्ट्रेस में से एक हैं.
श्रद्धा की फिटनेस और सुंदर फिगर की हर कोई तारीफ करता है. वे बहुत सख्त या कठोर डाइट और एक्सरसाइज रूटीन नहीं फॉलो करतीं, बल्कि अपनी लाइफ में कॉन्टिनुइटी, डिसिप्लिन और बैलेंस्ड तरीके से जीने पर जोर देती हैं. उनका खान-पान ज्यादातर शाकाहारी होता है. वे घर का बना सादा, हाइजीन और नुट्रिशयस फ़ूड पसंद करती हैं, जिसमें फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल होती हैं, जैसे दालें, सब्जियां, सलाद, फल, नट्स और होल ग्रेन्स. वे बाहर का ज्यादा प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड या ज्यादा मीठा बिल्कुल अवॉइड करती हैं.
उनकी एक्सरसाइज रूटीन भी काफी बैलेंस्ड है. वे पिलेट्स, योग और फंक्शनल ट्रेनिंग करती हैं, जो बॉडी की स्ट्रेंथ बढ़ाने, लचीलापन लाने और पोस्चर को बेहतर बनाने में मदद करती हैं. इसके अलावा वे रोजाना 30 से 40 मिनट का कार्डियो भी करती हैं, जैसे ट्रेडमिल पर दौड़ना या साइकिल चलाना, ताकि उनकी स्टेमिना और एनर्जी लेवल अच्छा बना रहे.
श्रद्धा को डांस करना बहुत पसंद है, और वे अक्सर डांस को एक मजेदार तरीके से फिट रहने का माध्यम बनाती हैं. वे सुबह जल्दी उठती हैं, दिन की शुरुआत गुनगुने नींबू पानी से करती हैं, और शाम को जल्दी डिनर कर लेती हैं आमतौर पर शाम 6:30 से 7:30 बजे के बीच. उनका मानना है कि मॉडरेशन सबसे जरूरी है. वे कभी-कभार अपनी फेवरेट चीजें जैसे चॉकलेट या कोई डिश एंजॉय कर लेती हैं, लेकिन क्रैश डाइट या स्ट्रिक्ट रूल्स का सहारा नहीं लेतीं. इसी वजह से वे हमेशा एनर्जेटिक और खुश दिखती हैं.
श्रद्धा की कुछ सबसे यादगार और हिट फिल्में:
स्त्री (2018): राजकुमार राव के साथ इस हॉरर-कॉमेडी ने कमाल कर दिया था. यह फिल्म सुपरहिट हुई और बाद में स्त्री 2 में भी उन्होंने अपनी भूमिका दोहराई, जहां उन्होंने एक नए खतरनाक अलौकिक किरदार का सामना किया. यह फ्रैंचाइजी आज बॉलीवुड की सबसे सफल हॉरर-कॉमेडी सीरीज में से एक है.
आशिकी 2 (2013): आदित्य रॉय कपूर के साथ यह रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म श्रद्धा के करियर का टर्निंग पॉइंट थी. प्यार, दर्द, म्यूजिक और स्टार सिंगर की कहानी में उनका इमोशनल परफॉर्मेंस आज भी लोगों के दिल में बसा है.
एक विलेन (2014): सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख के साथ यह रोमांटिक थ्रिलर फिल्म अपने इंटेंस इमोशंस, ट्विस्टेड स्टोरी और शानदार म्यूजिक के लिए फेमस है.
तू झूठी मैं मक्कार (2023): रणबीर कपूर के साथ यह मॉडर्न रोमांटिक कॉमेडी थी, जहां श्रद्धा ने एक इंडिपेंडेंट और मजबूत महिला का किरदार निभाया, जो प्यार और फैमिली के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करती है. उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों को बहुत पसंद आई.
हैदर (2014): विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में उन्होंने शेक्सपियर के हैमलेट से इंस्पायर्ड किरदार निभाया. कश्मीर की बैकग्राउंड में उनका सूक्ष्म लेकिन पावरफुल परफॉर्मेंस सराहा गया.
श्रद्धा की अपकमिंग फिल्म
श्रद्धा ने अब तक करीब 28 फिल्मों में काम किया है और कई हिट प्रोजेक्ट्स दिए हैं. उनकी आने वाली फिल्में भी काफी रोमांचक हैं. अभी वे 'ईथा' नाम की पीरियड ड्रामा फिल्म में काम कर रही हैं, जो 1940 से 1990 के दौर पर आधारित है. यह फिल्म मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर बेस्ड है. इसमें श्रद्धा उनकी जिंदगी, संघर्ष, फेम और विरासत को दिखाएंगी. इस फिल्म में रणदीप हुड्डा उनके साथ हैं, और निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं. वे इसकी शूटिंग मार्च तक खत्म करने वाली हैं. इसके बाद अप्रैल से वे 'नागिन' नाम की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी, जो निखिल द्विवेदी द्वारा बनाई जा रही है. यह उनके करियर की सबसे बड़ी और मचअवेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही है.
एक्ट्रेस की नेट वर्थ
श्रद्धा मुंबई के जूहू इलाके में एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहती हैं, जिसकी किराए की डील हाल ही में रिन्यू हुई है और यह काफी प्रीमियम है. वे लग्जरी कारों की शौकीन हैं. एक फिल्म के लिए वे अच्छी-खासी फीस लेती हैं, जो रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा हो सकती है. उनकी कुल नेट वर्थ हाल के अनुमानों के अनुसार लगभग 130 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है, जो उनकी फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और बिजनेस इन्वेस्टमेंट्स से आती है.