गौरी खान से पहले दिव्या सेठ थीं Shahrukh Khan की गर्लफ्रेंड, किया था शादी का वादा; 90s की मैगज़ीन का चौंकाने वाला दावा

एक पुरानी मैगज़ीन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गौरी खान से पहले शाहरुख खान का दिव्या सेठ संग अफेयर था. 'दीवाना' फिल्म के बाद रिश्ते में आई दरार की कहानी ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.

( Image Source:  ANI )
By :  रूपाली राय
Updated On : 3 March 2026 9:53 AM IST

इसमें कोई दो राय नहीं है कि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और गौरी खान का रिश्ता कितना मजबूत है. जीवन के कई उतार चढाव में भी उनका प्यार और साथ बना रहा जिसे देखते देखते 34 साल निकल गए. शाहरुख जो कॉलेज के समय से ही गौरी के दीवाने रहे और कहीं न कहीं उनके सुपरस्टार बनने की वजह भी गौरी रही है. लेकिन अब 90 के दशक की पॉपुलर मैगज़ीन मयापूरी में दावा किया गया है कि शाहरुख की एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या सेठ थी.

इस मैगज़ीन के उस पेज को अपने एक्स हैंडल पर @CineBOIndia ने शेयर करते हुए लिखा है, 'दिव्या सेठ ने शाहरुख खान को 'दीवाना' (1992) में रोल दिलाने में मदद की थी. जिनके साथ उनका अफेयर चल रहा था. 'दीवाना' की सफलता के बाद शाहरुख ने उन्हें छोड़ दिया. दिव्या सेठ ने उन्हें 'खेला खाया और धोखेबाज किस्म का इंसान' कहा था. ऐसा लगता है कि शाहरुख ने पीआर के जरिए अपनी छवि को सुधारने में अच्छा काम किया था.

फैंस को लगेगा झटका 

बता दें कि दिव्या और शाहरुख का साथ बेहद पुराना है वह थिएटर से एक क्लोज फ्रेंड्स की तरह रहे. 1988 में टीवी शो 'दिल दरिया' में साथ देखा गया. अब इस पुरानी मैगज़ीन जो छपा है वो शाहरुख के फैंस के लिए वाकई एक झटके जैसा है. खासतौर पर उन फैंस के लिए यह ज्यादा दुखदाई है कि वह हमेशा से यह विश्वास करते आए है कि उन्होंने गौरी के अलावा किसी ने प्यार नहीं किया. 

क्या शाहरुख़ धोखेबाज है?

मैगज़ीन में लिखा है, 'शाहरुख खान को आज भले ही गौरी भक्त माना जाता हो लेकिन हकीहत यह है कि वह पूर्व में काफी 'खेला खाया' और 'धोखेबाज किस्म' का इंसान रहा है. बीते दिनों शाहरूख खान के बारे में ऐसी खबर सुनने को मिली जिससे हमें यह मानने पर मजबूर होना पड़ा कि शाहरूख खान काफी मतलबी किस्म के इंसान है, जी हां कहते हैं कि शाहरूख की आज की सफलता में दिव्या सेठ नाम की एक्ट्रेस का बहुत बड़ा हाथ है जिसे आज शाहरूख पहचानने से भी इंकार करता है.'

कौन हैं दिव्या सेठ क्या था सुपरस्टार से रिश्ता?

दिव्या सेठ के बारे में बता दें कि वह जानी मानी एक्ट्रेस सुषमा सेठ की बेटी है. गौरी से पहले शाहरूख की लाइफ में उसी लड़की का दखल था. दिव्या के साथ शाहरूख के रोमांस की शुरुआत दिल्ली में बैरी जॉन के फेमस अंग्रेजी थिएटर 'किस मी चीट लेडी' के एक्टिंग के दौरान हुआ था. यह उस समय की बात है जब दिव्या और शाहरूख दोनों ही इस थिएटर में नए-नए थे और कुछ बनने के लिये संघर्ष कर रहे थे. बाद में दोनों ने 'दिल दरिया' नामक सीरियल में काम किया तो उनका रोमांस और गहरा हो गया. गौरतलब बात यह है कि इस सीरियल में पहले दिव्या के साथ 'हम लोग' के नन्हें यानि अभिनव चर्तुवेदी लीड रोल निभा रहे थे पर दिव्या ने जोड़ तोड़ करके वह रोल किसी तरह शाहरूख की झोली में डलवा दिया.

क्या दिव्या से शादी करने वाले थे शाहरुख़?

एक खास सोर्स का कहना है कि दिव्या के इस कदम से शाहरूख के दिल में उसके लिए इज्जत और प्यार और बढ़ गया क्योंकि दोनों एक ही नाव पर सवार थे और दोनों की स्थिति एक सी थी. इसलिए दोनों ने हमसफर बनने का फैसला कर लिया. शाहरूख ने दिव्या से शादी तक करने का फैसला कर लिया और उसने उस बारे में दिव्या को भी बता दिया. दिव्या ने जब यह बात अपनी मां सुषमा सेठ को बताई तो उन्होंने भी इस रिश्ते पर अपनी मंजूरी की मोहर लगा दी. शाहरूख उन्हें इतना पसंद था कि वह उसे दामाद के रूप में देखने लगी थी. अंत में शाहरूख के कैरियर को ऊंचा उठाने के लिए उन्होंने उसके लिए फिल्मों में जोड़-तोड़ शुरू की. उन्हें ज्यादा कामयाबी तो नहीं मिली परन्तु फिल्म 'दीवाना', जिसमें वह दिव्या की सास और ऋषि कपूर की मां का रोल निभा रही थी.

दीवाना की सफलता मिलते ही छोड़ा

मैगज़ीन के मुताबिक, शाहरुख़ को उस स्ट्रगलिंग में ऋषि कपूर और दिव्या भारती के साथ फिल्म मिलना अपने आप में बड़ी बात थी.  लेकिन इस मैगज़ीन के छपे आर्टिकल का कहना है कि शाहरुख की मदद कर दिव्या अपने पैर पर ही कुल्हाड़ी मार रही थी. 'दीवाना' के रीलीज होने तक शाहरूख दिव्या और उसकी मां के हितैषी बने रहे. लेकिन जैसे ही उस फिल्म को 'शानदार सफलता मिली तो शाहरूख सफलता के नशे में इस कद्र डूब गए कि वह गौरी के साथ आगे बढ़ गए और दिव्या के एहसान को चुटकी में भूल गए.  कहते हैं कि उस सदमे से दिव्या का दिल इतना टूटा कि उसने आत्म-हत्या तक करने की कोशिश की पर सौभाग्य से वह किसी तरह बच गई. अब वह शाहरूख से इतनी ज्यादा नफरत करती है कि कोई उसके सामने शाहरूख का नाम लेता है तो वह नाक भौं सिकोड़ लेती हैं.  

Similar News