Vijay Deverakonda की बाहों में झूमीं Rashmika Mandanna, शेयर की संगीत नाइट्स की खूबसूरत तस्वीरें

24 फरवरी 2026 को राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की संगीत रस्म आयोजित की गई. शादी से दो दिन पहले हुई इस शाम ने इसे और भी खास बना दिया.

( Image Source:  Instagram : rashmika_mandanna )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 3 March 2026 10:43 AM IST

विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की शादी की तैयारियां इन दिनों सबकी जुबान पर हैं. खासकर उनकी संगीत नाइट्स, जो 24 फरवरी 2026 को उदयपुर में हुई, ने हर किसी का दिल जीत लिया. यह रस्म शादी से बस दो दिन पहले हुई थी, और इसमें इतनी प्यार भरी खुशियां, हंसी-मजाक और इमोशनल पल थे कि देखकर लगता था जैसे कोई फिल्म का सीन चल रहा हो. संगीत रस्म भारतीय शादियों में बहुत खास होती है. यह वो शाम होती है जब दुल्हन-दूल्हे, उनके परिवार वाले और दोस्त सब मिलकर गाने गाते हैं, नाचते हैं और एक-दूसरे को खुशियां बांटते हैं.

इसमें अक्सर इमोशनल स्पीच दिए जाते हैं, जहां मां-बाप, भाई-बहन अपनी भावनाएं शेयर करते हैं। कई बार आंसू भी छलक आते हैं, लेकिन वो आंसू खुशी के होते हैं. विजय और रश्मिका की संगीत भी ठीक ऐसी ही थी भरपूर प्यार, हंसी और कुछ सरप्राइज पलों से सजी हुई. विजय देवरकोंडा ने अपनी एक्स हैंडल पोस्ट में इस खूबसूरत शाम की झलकियां शेयर कीं.

पोस्ट में कुछ ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज थीं, जो और भी ज्यादा रोमांटिक लग रही थीं. इन तस्वीरों में दोनों कढ़ाईदार खूबसूरत कपड़ों में सजे हुए थे. एक फोटो में वे एक-दूसरे को गले लगाए हुए हैं, जबकि दूसरी में परिवार के साथ स्ट्रिंग लाइट्स के नीचे खड़े पोज दे रहे हैं. लाइट्स की चमक, धुंधला सा माहौल और दोनों की मुस्कान सब कुछ इतना परफेक्ट था कि देखकर दिल खुश हो जाता है.

रश्मिका ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया, 'वो रात प्यार, खुशी के आंसू, हंसी, संगीत, सिंगिंग, जगमगाहट और हम सब के रात भर नाचने से भरी हुई थी. सचमुच वो अब तक की सबसे मज़ेदार रात थी. विज्जू और मैं एक-दूसरे को सरप्राइज देना चाहते थे..घरवाले वाले हमें सरप्राइज देना चाहते थे...और अपने फैमिली को इतनी आज़ादी से और इतने अच्छे से नाचते देखकर हम सब बेहद खुश और हैरान थे. @falgunishanepeacockindia!! दोस्तों! कमाल के ऑउटफिट ये बहुत भारी था, फिर भी मैं इसे पूरी रात पहने रही. 

पोस्ट में सबसे खास था वो 15 सेकंड का छोटा सा वीडियो. इसमें विजय और रश्मिका धुएं और स्पॉटलाइट्स के बीच स्लो डांस कर रहे हैं. बैकग्राउंड में हल्का रोमांटिक म्यूजिक, दोनों एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए नाच रहे हैं. रश्मिका की साड़ी या लहंगा हल्के से लहरा रहा है, विजय का हाथ उनकी कमर पर है ये पल इतने प्यारे थे कि फैंस बार-बार देख रहे हैं. यह डांस उनकी केमिस्ट्री को दिखाता है, जो उनकी फिल्मों जैसे 'गीता गोविंदम' से शुरू हुई थी और अब असल जिंदगी में भी वैसी ही बनी हुई है.

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी फिल्म 'गीता गोविंदम' का गाना 'इंकम इंकम' पर भी डांस किया, जो उनके फैंस के लिए बहुत स्पेशल था. यह संगीत नाइट्स उदयपुर के ITC Mementos जैसे लग्जरी रिसॉर्ट में हुई थी. कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि सजावट में उनका लव स्टोरी वाला फोटो गैलरी भी बनाई गई थी, जहां उनकी पुरानी तस्वीरें लगी थीं. 

फैंस ने इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाया. हजारों लाइक्स, कमेंट्स में दिल वाले इमोजी, 'Congratulations ViRosh', 'Beautiful couple', 'Dream wedding' जैसे मैसेज आए। #Virosh (विजय + रश्मिका) ट्रेंड कर रहा था. साउथ सिनेमा में यह जोड़ा पहले से ही बहुत पॉपुलर है -रश्मिका की क्यूटनेस और विजय की कूल पर्सनैलिटी सबको पसंद है.

 उनकी शादी की खबरें महीनों से चल रही थीं, और अब जब असल में हो गई, तो फैंस खुशी से झूम उठे. यह म्यूजिक नाइट्स सिर्फ एक रस्म नहीं थी, बल्कि दोनों के प्यार का जश्न थी. दो दिन बाद 26 फरवरी को उनकी शादी हुई सुबह तेलुगु रीति-रिवाज से और शाम को रश्मिका की कोडावा परंपरा से. दोनों संस्कृतियों का मेल देखकर अच्छा लगा. शादी के बाद वे 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन भी रखने वाले हैं, जहां फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े लोग आएंगे. 

Similar News