क्या Chandrika Dixit ने इस्लाम कबूल कर लिया? रखा रोजा और कही हलाला की बात, Video वायरल
सोशल मीडिया पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से पहचान बनाने वाली चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने वीडियो में बताया कि वह रोजा रख रही हैं और हलाला की भी बात करती दिखी, जिसके बाद सोशल पर लोग सवाल पूछने लगे कि क्या चंद्रिका ने इस्लाम कबूल कर लिया है.
सोशल मीडिया पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनके कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह बता रही हैं कि उन्होंने रोजा रखा है. इतना ही नहीं, वह अपने मिस्ट्री मैन से हलाला के बारे में सवाल भी पूछ रही हैं.
वीडियो में कही गई बातें और उनके बयान अब सोशल मीडिया पर बहस का कारण बन चुके हैं. इन क्लिप्स के सामने आते ही लोगों के मन में एक ही सवाल उठने लगा कि क्या उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया है या मामला कुछ और है?
चंद्रिका दीक्षित ने रखा रोजा
वायरल वीडियो में चंद्रिका यह कहती नजर आती हैं कि उन्होंने अपने मिस्ट्री पार्टनर के लिए रोजा रखा है. उनका कहना है कि जैसे वह उनके लिए व्रत रखते हैं, वैसे ही वह भी उनके लिए रोजा रखती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि रोजा और व्रत में ज्यादा फर्क नहीं है. एक में अल्लाह की इबादत होती है और दूसरे में भगवान की पूजा. उनके मुताबिक, एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करना उन्हें अच्छा लगता है.
हलाला को लेकर क्या कहा?
एक दूसरे वीडियो में चंद्रिका खुद यह कहती नजर आईं कि लोग उनसे बार-बार ‘हलाला’ के बारे में पूछ रहे हैं और वह इस बारे में जानना चाहती हैं. इस दौरान उनके साथ मौजूद शख्स ने भी साफ कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.
क्या चंद्रिका ने कर लिया है इस्लाम कबूल?
इस तरह के वीडियो और बयानों के बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या चंद्रिका दीक्षित ने इस्लाम कबूल कर लिया है. हालांकि, इस बारे में उन्होंने खुद कोई साफ बयान नहीं दिया है. फिलहाल, यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां लोग अपने-अपने नजरिए से इस मुद्दे को देख रहे हैं.
किसी के साथ सोने को भी तैयार!
हाल ही में एक पॉडकास्ट में चंद्रिका का दिया गया बयान सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया. उन्होंने कहा कि 'एक मां होने के नाते वह अपने बच्चे के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं, यहां तक कि जरूरत पड़ी तो किसी के साथ सोने के लिए भी तैयार हैं.' इस बयान को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था.