Begin typing your search...

मुझे किसी के साथ सोना भी पड़े तो मैं सो जाऊंगी, आखिर ऐसा क्यों बोलीं Vada Pav Girl Chandrika Dixit, बयान से मचा बवाल

एक बार फिर से वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit सुर्खियों में है. दरअसल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे किसी के साथ सोना भी पड़े तो मैं सो जाऊंगी. चंद्रिका के इस बयान से सोशल पर हल्ला मच गया है.

Chandrika Dixit
X
( Image Source:  x-@raviparmarIN )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 14 March 2026 5:34 PM IST

सोशल मीडिया पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ऐसा बयान दे दिया है जिसने लोगों को चौंका दिया. दरअसल उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा कि 'मुझे किसी के साथ सोना भी पड़े तो मैं सो जाऊंगी.'

वीडियो में कही गई उनकी बात ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर आखिर चंद्रिका ने ऐसा क्यों कहा और इसके पीछे असली वजह क्या है?

चंद्रिका दीक्षित ने क्या कहा?

हाल ही में चंद्रिका दीक्षित एक पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिसे सुन लोग भड़क गए हैं. दरअसल चंद्रिका ने कहा कि एक मां होने के नाते मैं बहुत बड़ी बात बोल रही हूं. मुझे नहीं पता इस बात को लोग कैसे जज करेंगे. मुझे अपना बच्चा पालने के लिए अगर किसी के साथ सोना भी पड़ेगा, तो मैं यह काम कर लूंगी.

इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. जहां एक यूजर ने कहा ' शर्म तो काम-धंधा, मेहनत-मजदूरी से आती है, वेश्या बनने में क्या शर्म वो तो मज़े की चीज है.' वहीं, दूसरे ने कमेंट किया 'संघर्ष के नाम पर ऐसी बातें करना उन महिलाओं का अपमान है जो दिन-रात ईमानदारी से मेहनत मजदूरी कर रही हैं. यह 'शॉर्टकट' वाला ज्ञान अपने पास ही रखें.'

क्या युग्म गेरा ने किया चंद्रिका पर चीट?

चंद्रिका दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपने पति युग्म गेरा पर चीटिंग का आरोप लगाया था. वड़ा पाव गर्ल ने कहा कि कुछ महीनों से उनके पति उन्हें धोखा दे रहे हैं. इतना ही नहीं, उनके पास सबूत भी हैं.

कौन है वड़ा पाव गर्ल का ‘मिस्ट्री मैन’?

इस पूरे विवाद के बीच एक और चीज ने लोगों का ध्यान खींचा. चंद्रिका सोशल मीडिया पर एक नए शख्स के साथ रोमांटिक वीडियो बनाती नजर आईं. इंटरनेट यूजर्स ने इस अनजान व्यक्ति को “मिस्ट्री मैन” का नाम दे दिया. हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वह व्यक्ति कौन है. लेकिन इस वजह से सोशल मीडिया पर नए-नए कयास लगाए जा रहे हैं.

वायरल
अगला लेख