Begin typing your search...

आकर टांग तोड़ दूंगा! वड़ापाव गर्ल Chandrika Dixit के पति Yugam Gera का नया बवालिया बयान

वड़ापाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने पति युगम गेरा पर अफेयर और चीटिंग के आरोप लगाए, जिसके बाद दोनों के बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. अब युगम के नए धमकी भरे वीडियो ने इस विवाद को और भड़का दिया है.

vadapav girl chandrika dixit yugam gera marriage controversy
X
( Image Source:  Instagram: chandrika.dixit, gera__sahab )
रूपाली राय
By: रूपाली राय

Published on: 5 Feb 2026 11:22 AM

चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit), जिन्हें लोग 'वड़ापाव गर्ल' के नाम से बहुत प्यार और पहचानते हैं. इन दिनों बेहद है चर्चा में है वजह उनकी टूटती शादी. उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने पति युगम गेरा के खिलाफ आरोप लगाया था कि वह उन्हें चीट कर रहे है और युगम का अफेयर किसी अन्य महिला के साथ चल रहा है. चंद्रिका ने इंस्टाग्राम वीडियो में सबूत दिखाए थे जिसमें युगम के साथ एक महिला थी लेकिन उसका चेहरा इमोजी से छुपा था.

पहले तो यह यूजर्स को कोई ड्रामा लगा उन्होंने कहा, 'धंधा जब मंदा पड़ जाए तो यह सब लाइमलाइट के लिए करना पड़ता है.' वहीं चंद्रिका के आरोपों पर जवाब देते हुए युगम ने एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें उन्होंने कहा था, 'हां, मैं मानता हूं कि मैंने गलती है लेकिन इतनी बड़ी भी नहीं की. तुझे जो करना था तूने कर लिया लेकिन यह बिजनेस मेरी बदौलत है. जो तू सबूत की बात करती है...सबूत मेरे पास भी है.'

युगम गेरा का नया बयान

इस तमाम मसलों के बीच चंद्रिका का एक वीडियो आया जिसमें वह एक लड़के के 'साथ शब ए बारात' मनाती नजर आईं. जिसके बाद कुछ लोगों ने कहा कि क्या चंद्रिका ने अपना धर्म ही बदल लिया है. अब उनके पति युगम का भी एक बयान सामने आया है. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए पूछा है, 'यह बंदा कौन है?.' वीडियो में एक शख्स चंद्रिका की मांग के सिंदूर से खुद को टीका लगा रहा है. उसके बाद युगम ने अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'अब तक कुछ नहीं बोला अब सामने आना पड़ेगा खाली हाथ मैं भी हूं.' वहीं एक वीडियो बनाते हुए युगम ने कहा, 'चंद्रिका तू मुझसे इस पेज का एक्सेस तो जरूर ले लेगी लेकिन मुझसे यह दुकान नहीं ले पाएगी क्योंकि इस दुकान को मैंने बनाया है और तुझे भी बनाने वाला मैं ही हूं.' युगम ने आगे कहा, 'तू जितना मर्जी घूम आशिक बना लेकिन कोई मुझे इस दुकान पर दिख गया तो मैं टांगे तोड़ दूंगा.'

कौन हैं चंद्रिका दीक्षित

चंद्रिका दीक्षित का जन्म इंदौर (मध्य प्रदेश) में हुआ था. उन्होंने वहां से शुरुआत की, लेकिन जिंदगी के मुश्किल हालातों की वजह से उन्हें दिल्ली आना पड़ा. दिल्ली में उन्होंने सड़क पर वड़ापाव का ठेला लगाकर कमाई शुरू की. उनका वड़ापाव बहुत स्वादिष्ट था, और लोग लाइन लगाकर खरीदते थे. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हुए, जिससे उन्हें 'वड़ापाव गर्ल' का नाम मिला.

ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात

चंद्रिका और युगम की मुलाकात दिल्ली में हुई थी. चंद्रिका जब इंदौर से दिल्ली आईं, तो उनकी जिंदगी में बहुत बदलाव आया. यहां उन्होंने युगम से प्यार किया. उनकी लव स्टोरी काफी खास है. चंद्रिका ने बताया था कि खाने से उनकी मोहब्बत शुरू हुई. युगम ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया. उन्होंने कहा कि युगम ने उन्हें 'पाला' है, मतलब उनकी हर जरूरत पूरी की, उनका ख्याल रखा. युगम कहते हैं कि चंद्रिका उनकी पहली और आखिरी लव हैं. वे 'वन मैन वुमन' टाइप के हैं, यानी एक ही महिला के साथ सब कुछ करना चाहते हैं. दोनों ने शादी की और उनका एक बेटा है, जिसका नाम रुद्र है. रुद्र बहुत प्यारा बच्चा है और दोनों उसे बहुत प्यार करते हैं.

Viral Video
अगला लेख