Begin typing your search...

ये एपस्टीन फाइल्स है या चित्रगुप्त का बही-खाता? तमाम सेलेब्स के बाद Epstein files में आया डायरेक्टर Anurag Kashyap का नाम!

अमेरिकी DOJ द्वारा जारी Epstein Files में कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के नाम सामने आए हैं. अनुराग कश्यप और बच्चन दंपती को लेकर वायरल दावों की सच्चाई जानना जरूरी है.

epstein files anurag kashyap abhishek aishwarya truth
X
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय

Updated on: 5 Feb 2026 11:31 AM IST

Indian celebrities in Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स में दुनिया भर की कई प्रभावशाली हस्तियों के नाम सामने आए हैं. ये फाइलें यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी हैं, जिन पर बाल यौन शोषण और ट्रैफिकिंग के गंभीर आरोप थे. ये फाइलें अमेरिकी न्याय विभाग (Department of Justice) द्वारा हाल ही में जारी की गई हैं. जनवरी 2026 के अंत में (खासकर 30 जनवरी को) DOJ ने 30 लाख से ज्यादा दस्तावेज़, 180,000 से अधिक इमेज और 2,000 वीडियो जारी किए. ये रिलीज़ Epstein Files Transparency Act के तहत हुई, जिसे कांग्रेस ने पास किया था और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साइन किया था.

अब इस विवादित फाइल्स से कई भारतियों के नाम शामिल बताए जा रहे है. जिसमें एक नाम और जुड़ गया है. यह नाम किसी और का नहीं बल्कि जाने-माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप है. जिन्हें 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर', 'ब्लैक फ्राइडे', 'निशानची' और 'देव डी' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. अनुराग का नाम आने से उनके फैंस काफी हैरान है और सवाल उठा रहे है कि आखिर और कितने सेलेब्स का नाम इस फाइल्स से जुड़ा है.

बॉलीवुड कनेक्शन और अनुराग कश्यप का नाम

इन फाइलों में कुछ भारतीय नाम भी आए हैं, जैसे दीपक चोपड़ा, मीरा नायर, अनिल अंबानी, नंदिता दास आदि. लेकिन ज्यादातर मामलों में ये नाम सोशल, प्रोफेशनल या इवेंट से जुड़े हैं, न कि किसी अपराध से. ताजा विवाद अनुराग कश्यप को लेकर है. सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल हुए, जिसमें एपस्टीन और कुछ लोगों जैसे- Giuseppe Bersani, Gino Yu, Ornella Corazza के बीच ईमेल में एक बॉलीवुड सेलेब्स का जिक्र है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सेलेब्रिटी अनुराग कश्यप ही हैं. ईमेल में उन्हें जिन्हें 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' के लिए जाना जाता है. ये बातचीत शंघाई या क्यूबा में होने वाले किसी कॉन्फ्रेंस, वर्कशॉप (बौद्ध धर्म, टेक्नोलॉजी, मेडिसिन से जुड़े) या नेटवर्किंग इवेंट के बारे में लगती है. इसमें उन्हें 'cool people' में से एक बताया गया है.

क्या शामिल थे डायरेक्टर

जरुरी बात ये है की अभी तक कोई भी सबूत नहीं मिला है कि अनुराग कश्यप ने एपस्टीन से कभी मुलाकात की, उनके साथ कोई गलत काम किया, या उनके अपराधों में शामिल थे. ये सिर्फ नाम का जिक्र है कोई आरोप या गलत काम का सबूत नहीं. कई रिपोर्ट्स में साफ कहा गया है कि ये सिर्फ इनविटेशन या ईमेल एक्सचेंज से जुड़ा है, न कि किसी क्राइम से. अनुराग कश्यप की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

नेटिज़न्स की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिएक्शन हैं. कुछ लोग मजाक उड़ा रहे हैं, जैसे रेडिट पर एक यूजर ने लिखा, 'ये एपस्टीन फाइल्स हैं या चित्रगुप्त की खाता-बही? सबका नाम है, डर लगता है कहीं मेरा नाम भी न आ जाए.' दूसरे यूजर ने कहा, 'इतने सारे अमीर-प्रभावशाली लोग शामिल थे, असली दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. सिर्फ इवेंट में बुलाए गए लोगों को दोषी न ठहराएं.' कुछ लोग पुरानी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, जिनमें बिल क्लिंटन, माइकल जैक्सन, केविन स्पेसी जैसी हस्तियां एपस्टीन के साथ दिखती हैं. लेकिन नाम आने का मतलब दोषी होना नहीं है.

अभिषेक-ऐश्वर्या का भी नाम शामिल

हाल ही में इन्हीं दस्तावेज़ों में एक ईमेल एक्सचेंज सामने आया है, जिसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन का ज़िक्र किया गया है. यह ईमेल बातचीत हुई थी Lesley Groff (Jeffrey Epstein की असिस्टेंट) और Amanda Skarbnik (Peggy Siegal की असिस्टेंट) इसी ईमेल में हॉलीवुड और ग्लोबल सेलेब्रिटीज़ की एक लंबी लिस्ट है, जिसमें बच्चन दंपती का नाम भी शामिल है. ईमेल में साफ तौर पर लिखा है कि इस इवेंट के Event Chairs में शामिल थे. 'ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन, लेन ब्लावाटनिक, जोएल कोएन, केनेथ कोल, रोसारियो डॉसन, जेक गिलेनहाल, नताली पोर्टमैन, शैरन स्टोन, हार्वे वाइंस्टीन, यानी अभिषेक और ऐश्वर्या इस इवेंट के को-चेयर/चेयरिंग टीम का हिस्सा थे.


bollywood
अगला लेख