Dhurandhar 2 में Ranveer Singh पर बजा 35 साल पुराना अरैबिक गाना 'Didi', पहले Govinda भी मचा चुके हैं धूम

धुरंधर 2 में 35 साल पुराने अरैबिक गाने ‘Didi’ को रणवीर सिंह पर फिल्माया गया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि यही गाना 2000 में गोविंदा की फिल्म में भी इस्तेमाल हो चुका है.

( Image Source:  IMDB )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 19 March 2026 5:27 PM IST

Dhurandhar 2: आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' की कहानी बिल्कुल धमाकेदार थी, उसके किरदारों ने दर्शकों को बांध लिया और एक्शन सीक्वेंस तो कमाल के थे ही. लेकिन इन सबके अलावा फिल्म के गाने भी लोगों का खूब ध्यान खींचने में कामयाब रहे. खास बात ये रही कि प्रोड्यूसर्स ने नए गाने बनाने की बजाय पुराने पॉपुलर गानों को रीक्रिएट करके फिल्म में तड़का लगा दिया. इसमें विदेशी गाने भी शामिल किए गए थे, जो फिल्म को एक नया फ्लेवर दे गए.

2025 में रिलीज हुई पहली 'धुरंधर' फिल्म में अक्षय खन्ना का किरदार रहमान डकैत पर अरैबिक स्टाइल का गाना 'FA9La' फिल्माया गया था, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया. अब 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह पर भी एक धांसू अरैबिक गाना फिल्माया गया है. ये गाना कोई नया नहीं है, बल्कि 35 साल पुराना क्लासिक है. फिल्म में जब रणवीर सिंह को 'शेर-ए-बलूच' का ताज दिया जाता है, तभी बैकग्राउंड में ये गाना 'Didi' बजता है. ये अरैबिक गाना 1991 में अल्जीरियाई मशहूर सिंगर खालिद हदज इब्राहिम, जिन्हें दुनिया भर में सिर्फ 'खालिद' (Khaled) के नाम से जाना जाता है, ने गाया था.

सोशल मीडिया पर वायरल गाना 

खालिद ने ये गाना 3 मिनट 25 सेकंड लंबा रिकॉर्ड किया था और 8 साल पहले 2018 में अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया.  आज तक इस गाने को लगभग 62 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जो इसकी पॉपुलैरिटी का सबूत है. 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह पर ये गाना फिल्माया गया है और सोशल मीडिया पर ये वायरल हो गया है. दर्शक रणवीर के एनर्जेटिक डांस और एक्शन से इम्प्रेस हो रहे हैं. लेकिन शायद आपको ये बात मालूम न हो कि ये गाना बॉलीवुड में पहले भी इस्तेमाल हो चुका है और वो भी किसी और सुपरस्टार पर.

क्या है गोविंदा से कनेक्शन?

26 साल पहले यानी 2000 में रिलीज हुई गोविंदा और रानी मुखर्जी की फिल्म 'हद कर दी आपने' में भी ये 'Didi' गाना बज चुका है. फिल्म के एक मजेदार कॉमेडी सीन में गोविंदा अरब देश के पारंपरिक गेटअप में सजे हुए हैं. वो इस गाने को गुनगुना रहे होते हैं और उसके बीट्स पर कमर मटका रहे होते हैं. गोविंदा का वो डांस स्टेप आज भी फैंस को हंसाता है. इस तरह पुराने गाने को दोबारा इस्तेमाल करके फिल्ममेकर्स ने नॉस्टैल्जिया का तड़का लगा दिया है.

Similar News