कौन हैं Danish Iqubal? धुरंधर 2 में बड़े साहब बनकर बटोर रहे हैं सुर्खियां, हॉलीवुड में भी कमाया नाम
'धुरंधर 2' में आखिरकार बड़े साहब की पहचान दाऊद इब्राहिम के रूप में सामने आ गई है. फैंस को सरप्राइज देते हुए इस किरदार को दानिश इकबाल ने निभाया, जबकि इमरान हाश्मी की अफवाहें गलत साबित हुईं.
'धुरंधर 2: रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) फिल्म अब सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. महीनों से इस सीक्वल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट और तरह-तरह की अफवाहें चल रही थीं. फर्स्ट पार्ट में बार-बार एक नाम सुनाई दिया बड़े साहब का. जिसके बाद फैंस के बीच एक सवाल बना हुआ था कि आखिर बड़े साहब है कौन?. लेकिन अब दूसरे पार्ट ने साफ कर दिया है कि बड़े साहब को और नहीं बल्कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ही है. हालांकि एक्टर का चेहरा साफ़ नहीं समझ आया है क्योंकि दाऊद इब्राहिम रियल तस्वीर तो दिखाई गई है लेकिन एक्टर को किरदार में बूढ़ा दिखाया गया है. आवाज से पता चल गया है कुछ फैंस को आखिर डॉन दाऊद इब्राहिम का किरदार किसने निभाया है.
इस किरदार को किसी और ने बल्कि दानिश इकबाल ने निभाया है. पहले पार्ट के हिट होने के बाद @yogaistanindia के एक इंस्टा यूजर ने फिल्म की कास्ट टीम का एक वीडियो शेयर किया था जो खासतौर पर फिल्म की एंडिंग के दौरान दिखाया जाता है. जिसमें कास्ट क्रू और हर छोटे बड़े आर्टिस्ट का नाम शामिल होता है. इस वीडियो में जो हाईलाइट था कि 'बड़े साहब' का किरदार जो अगले पार्ट का सस्पेंस है. वायरल वीडियो में कास्ट में दिखता है दाऊद इब्राहिम का नाम जिसका किरदार निभाएंगे दानिश इकबाल. अब दूसरे पार्ट में इस राज भी पर्दा उठ गया है.
कौन हैं दानिश इकबाल?
प्रोफेसर दानिश इकबाल एक मल्टीटैलेंटेड पर्सन हैं. वे मुख्य रूप से एक नेशनल अवार्डेड (प्लेराइट), रंगमंच निर्देशक, रेडियो और मीडिया प्रोफेशनल के रूप में जाने जाते हैं. वे नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के अनवर जमाल किदवई मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर (AJKMCRC) में प्रोफेसर हैं. उनका करियर चार दशकों से ज्यादा लंबा है. उन्होंने थिएटर, रेडियो, टेलीविजन, डॉक्यूमेंट्री और साहित्य में बड़ा योगदान दिया है. वे और भी कई फिल्मों में भी नजर आए हैं. वे एक्टर के रूप में काम कर रहे हैं. हॉलीवुड की 'आ माइट हार्ट', 'द हंट - द राजीव', 'फ़राज़' और 'भक्षक' जैसी फिल्मों में नजर आएं है. उन्हें 'महारानी' वेब सीरीज में भी देखा गया है.
छोटी उम्र से ही शुरू किया था थिएटर
दानिश इकबाल को असली पहचान और पॉपुलैरिटी मिली 'महारानी 2' में उनके शानदार किरदार दिलशाद मिर्जा से. लेकिन उनकी सफलता की असली कहानी उनके लंबे और मेहनती संघर्ष में छिपी है. यह कोई रातोंरात की कामयाबी नहीं है, बल्कि सालों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और डेडिकेशन का नतीजा है. साल 2022 में नवभारत टाइम्स से खास बातचीत में दानिश इकबाल ने अपनी जर्नी के बारे में खुलकर बताया था. उन्होंने कहा, 'मैंने बहुत छोटी उम्र से ही थिएटर करना शुरू कर दिया था. कई साल मैंने सिर्फ थिएटर में गुजारे. मैंने रंगमंच को बहुत अनुशासन के साथ जिया और सीखा. मेरे पहले गुरु इलाहाबाद में सचिन तिवारी थे. उन्होंने मुझे थिएटर की बुनियाद सिखाई.' इसके बाद दानिश इकबाल दिल्ली पहुंचे और उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में दाखिला लिया. यहां उन्होंने 3 साल का फुल-टाइम डिप्लोमा कोर्स पूरा किया. NSD से ट्रेनिंग लेने के बाद उन्होंने एक्टिंग में और गहराई हासिल की. बाद में उन्होंने इंग्लैंड जाकर भी एक्टिंग की ट्रेनिंग ली, जिसने उनकी स्किल्स को इंटरनेशनल लेवल पर मजबूत बनाया.
क्या बोले दानिश इक़बाल?
इससे पहले अफवाहें थी कि इमरान हाश्मी बड़े साहब का किरदार निभा सकते हैं, लेकिन ज्यादातर सूत्र दानिश इकबाल की ही बात कर रहे थे कि इसे दानिश इक़बाल ही निभाएंगे और अब यह साफ हो गया कि दानिश ही बड़े साहब है. हालांकि अब दानिश ने खुद टाइम्स नाउ के साथ अपने किरदार के बारें में बात की है. उन्होंने कहा, 'मैं आपको बता दूं कि मुझे खुद नहीं पता था कि मैं बड़े साहब का किरदार निभा रहा हूं. मुझे आदित्य धर ने दो महीने तक कुछ नहीं बताया कि मुझे ही 'बड़े साहब' का किरदार निभाना है.'
पहले कुछ कन्फर्म नहीं था
दानिश का कहना है कि उन्हें शक था इस किरदार के बारें में लेकिन कंफर्म नहीं था. लेकिन उन्हें अपने किरदार के बारें में केवल जरुरी बातें ही बताई गई थी. दानिश ने कहा, 'मुझे यह बताया गया था कि आदित्य बेहद सीक्रेट पर्सन टाइप के हैं और मुझे दाऊद इब्राहिम के बारें में नहीं बताया गया था बल्कि यह बताया गया था कि केवल बड़े साहब का किरदार निभाना है. उन्होंने कहा, "मैंने पर्दे पर कई अभिनेताओं को एक खास उम्र और किरदार को बखूबी निभाते देखा है। इसलिए, एक अभिनेता के तौर पर, मैं इस बात से बेहद प्रभावित था कि ऐसे किरदार को पर्दे पर कैसे निभाया जाए। क्योंकि मैंने थिएटर में काफी काम किया है। लेकिन सिनेमा में यह मेरा इस स्तर और तीव्रता का पहला अनुभव है।"