उसे मां मत कहना! जब हेलेन को घर लेकर पहुंचे थे सलीम खान, सलमान-अरबाज की नाराजगी को ऐसे किया था दूर

ब्रेन हैमरेज के चलते सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसी बीच उनकी हेलन संग दूसरी शादी और लव स्टोरी फिर चर्चा में आ गई है.;

( Image Source:  Instagram: helen_01richard )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

17 फरवरी सलीम खान (Salim Khan) को मंगलवार अस्पताल ले जाया गया, जिससे पूरा देश चिंतित हो गया. 90 वर्षीय दिग्गज स्क्रीनराइटर आईसीयू में ही रहे. सलीम खान मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. उनके परिवार के सदस्य, जिनमें बेटे सलमान खान और अरबाज खान, बेटी अलवीरा और दामाद अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा शामिल हैं, उनसे मिलने लगातार आते रहे हैं. उनकी दोनों पत्नियां, सलमा खान और हेलेन भी अस्पताल में देखी गईं. देर रात वेंटिलेटर पर रखे गए सलीम खान के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट का इंतजार करते रहे.

जहां से अब खबर आई है कि ब्रेन हैमरेज के चलते उनकी सर्जरी करनी पड़ी. उन्होंने एक बयान में कहा, 'सलीम खान को मामूली मस्तिष्क रक्तस्राव हुआ है, जिसके लिए सर्जरी की आवश्यकता नहीं है. पहले उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने की बात कही गई थी, लेकिन अब उनकी स्थिति में सुधार होने के बाद ही फैसला लिया जाएगा. उन पर की गई डीएसए प्रक्रिया को सर्जरी नहीं माना जाता है. वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं. वह आईसीयू में हैं. लेकिन उनकी हालत में सुधार हो रहा है.

चर्चा में आ दूसरी शादी

अब इन सबके बीच सलीम खान की दूसरी शादी लाइमलाइट में आ गई है. जब सलमा के साथ हेलन भी उन्हें मिलने पहुंची थी. सलीम खान ने सलमा जो एक हिंदू है और उनका असली नाम सुशीला चरक है से शादी की. लेकिन सलीम से शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया. दोनों ने 50 के दशक में पांच साल तक एक दूसरे को डेट किया और पारिवारिक विरोध होने के बाद सलमा ने 1964 में सलीम खान से शादी की. इस शादी से चार बच्चे हुए सलमान, अरबाज़, सोहेल और अलवीरा. सब अच्छा चल रहा बच्चे बड़े हो रहे थे और फिर एक तूफान आया जब सलीम के जीवन में हेलेन आईं. सलीम खान और हेलन की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे अनोखी, इमोशनल और सम्मानजनक प्रेम कहानियों में से एक है. ये कोई फिल्मी रोमांस नहीं था, बल्कि असल जिंदगी का वो प्यार था जो धीरे-धीरे दोस्ती से शुरू होकर गहरा रिश्ता बन गया और समाज की सारी सीमाओं को पार कर गया.

कैसे मिले थे सलीम-हेलेन?

सलीम खान और हेलन की मुलाकात 1963 में हुई थी, जब फिल्म 'काबली खान' की शूटिंग चल रही थी. उस फिल्म में हेलन हीरोइन थीं और पहले से ही एक बड़ा नाम थीं. वहीं सलीम खान विलेन का रोल निभा रहे थे. हेलन ने बाद में एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं सलीम साहब को विलेन के रूप में कल्पना भी नहीं कर सकती लेकिन उस वक्त दोनों ने ज्यादा बात नहीं की. सेट पर बस काम-काम था, कोई खास दोस्ती नहीं बनी. सलीम उस समय सलमा से शादी का विचार कर रहे थे. 

असली प्यार की शुरुआत

सालों बाद, 1978 में आई मशहूर फिल्म 'डॉन' के सेट पर दोनों फिर मिले. हेलन ने उस फिल्म में आइकॉनिक गाना 'ये मेरा दिल प्यार का दीवाना' परफॉर्म किया था. यहीं से उनकी असली नजदीकियां बढ़ीं. शूटिंग के बाद शाम को हेलन सलीम के पास आतीं, दोनों साथ में ड्रिंक करते, बातें होती और फिर वो चली जातीं. सलीम ने बाद में अपने बेटे अरबाज के शो 'द इन्विंसिबल्स' और डॉक्यूमेंट्री 'एंग्री यंग मेन' में बताया कि ये रिश्ता एक 'इमोशनल एक्सीडेंट' था. उन्होंने कहा, 'वो यंग थीं, मैं भी यंग था. ये मेरा इरादा नहीं था, लेकिन ऐसा हो गया. प्यार हो जाता है तो पता चल जाता है.'

जब शादीशुदा हेलेन को दिलाया पति से छुटकरा

हेलन उस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रही थीं. उनकी जिंदगी में भावनात्मक और प्रोफेशनल चुनौतियां थीं. सलीम ने उनकी मदद की, सपोर्ट किया और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. सलीम ने कभी सटीक तारीख नहीं बताई कि कब प्यार हुआ लेकिन उन्होंने कहा, 'लंबे समय तक साथ रहने के बाद हमने फैसला किया कि इस रिश्ते को सम्मान दें.' बता दें कि हेलेन की पहली शादी फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर प्रेम नारायण अरोड़ा से हुई थी जो उनसे उम्र में 27 साल बड़े थे. लेकिन एक स्टार होने के बाद भी हेलेन अरोड़ा के हाथों घरलू हिंसा का शिकार रही. प्रेम नारायण उन्हें बुरी तरह से मारते-पीटते यहां तक कि हेलेन की सारी कमाई और उनका घर तक छीन लिया. नारायण से तंग आकर हेलन सलीम-जावेद के पास पहुंची जिन्होंने सलाह दी की डॉन करीम लाला से मिलो. जब वह उनसे मिली तो लाला ने उन्हें घर भेज दिया और हेलेन के घर पहुंचने तक प्रेम नारायण अरोड़ा घर छोड़कर जा चुके थे. ऐसे में हेलेन और भी सलीम के नजदीक आ गई.

शादी का फैसला और चुनौतियां

सलीम ने हेलन से शादी 1980 में की. वो पहले से शादीशुदा थे इसलिए ये दूसरी शादी थी और उस जमाने में ये बहुत बड़ा फैसला था. सलीम ने सबसे पहले अपनी पहली पत्नी सलमा को सब बताया. उन्होंने कहा कि उनका धर्म उन्हें दो शादियां करने की इजाजत देता है और वो हेलन को स्टेटस पहचान और सम्मान देना चाहते थे न कि सिर्फ अफेयर रखना. शुरुआत में परिवार में काफी विरोध हुआ. सलमा को दुख हुआ. बच्चे सलमान, अरबाज, सोहेल नाराज थे. हेलन ने खुद बताया कि वो सलमा से मिलने पर शर्मिंदगी महसूस करती थी. कार में बैठकर सिर झुकाकर छिप जाती थी क्योंकि बालकनी में सलमा होती थीं. हेलन ने कहा, 'किस्मत ने हमें करीब लाया, लेकिन मैं उनका घर नहीं तोड़ना चाहती थी. सलमा ने बहुत कुछ सहा होगा उस वक्त.' लेकिन समय के साथ सब ठीक हो गया. आज पूरा परिवार एक साथ रहता है. सलमा और हेलन दोनों एक-दूसरे का सम्मान करती हैं, बच्चे हेलन को मां की तरह मानते हैं. वहीं सलीम ने अपने बच्चों से कहा था कि हेलेन को मां मानने का कोई दवाब नहीं 'तुम लोग भले उन्हें अपनी मां मत मानना लेकिन मां जैसी इज्जत जरूर देना' और यहीं वजह है कि आज तक बच्चों ने हेलेन और सलमा में कोई अंतर नहीं किया. 

Similar News