अब कैसी है Salim Khan की तबीयत, कब तक होंगे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज?

दिग्गज राइटर Salim Khan की सेहत को लेकर फैंस लगातार अपडेट जानना चाहते हैं. फिलहाल उनका इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है और डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है.;

( Image Source:  ANI )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 18 Feb 2026 4:37 PM IST

दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान की तबीयत 17 फरवरी के दिन अचानक खराब हो गई. ऐसे में उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उन्हें देखने के लिए उनके करीबियों अस्पताल पहुंच रहे हैं. डॉक्टरों की टीम सलीम खान की सेहत पर नजर बनाए हुए है. हर कोई जानना चाहता है कि अब उनकी हालत कैसी है.

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन पूरी तरह से हेल्दी होने में समय लग सकता है. फिलहाल मेडिकल टीम की निगरानी में उनका इलाज जारी है. ऐसे में चलिए जानते हैं कब तक स्क्रीनराइटर सलीम खान को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा. 

क्या है सलीम खान का हेल्थ अपडेट?

डॉक्टरों ने बताया कि सलीम खान को हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ है. इसका मतलब है कि दिमाग के अंदर बहुत कम मात्रा में ब्लीडिंग हुई है. ऐसे मामलों में आमतौर पर सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन मरीज को कड़ी निगरानी में रखा जाता है ताकि स्थिति बिगड़े नहीं. इसके साथ ही उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ था, जिसे कंट्रोल करने के लिए दवाइयां दी जा रही हैं. एहतियात के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, ताकि सांस लेने में कोई जोखिम न रहे और शरीर को पूरी तरह आराम मिल सके.

कब हटाया जाएगा वेंटिलेटर से?

डॉक्टर पार्कर के मुताबिक, जहां तक वेंटिलेटर सपोर्ट का सवाल है, अगर उनकी तबीयत इसी तरह कंट्रोल रहती है तो उन्हें आज या कल तक वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है. 

कब तक होंगे सलीम खान डिस्चार्ज?

डॉक्टर ने जानकारी दी है कि सलीम खान को फिलहाल अस्पताल से छुट्टी नहीं दी जाएगी. एहतियात के तौर पर उन्हें कुछ और दिनों तक डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा जाएगा ताकि उनकी सेहत में किसी तरह की गिरावट न आए. अच्छी बात यह है कि उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है और धीरे-धीरे सुधार देखा जा रहा है.

Similar News