Randeep Hooda और Lin Laishram ने रिवील किया बेटी का नाम, बताया क्या है 'Nyomika' का मतलब?
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हूडा और लिन लैशराम माता-पिता बन गए हैं और उन्होंने अपनी बेटी ‘न्योमिका’ का चेहरा और नाम सोशल मीडिया पर शेयर किया.
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और उनकी पत्नी लिन लैशराम (Lin Laishram) अब माता-पिता बन चुके हैं. उन्होंने अपनी पहली बेटी का चेहरा और नाम खुशी-खुशी अपने फैंस के साथ शेयर कर दिया है. रणदीप हुड्डा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपनी नन्ही बेटी की दो प्यारी तस्वीरें शेयर कीं.
इन तस्वीरों में उनकी पत्नी लिन लैशराम बेटी को गोद में लेकर बहुत प्यार से देख रही हैं. पहली तस्वीर के साथ रणदीप ने एक खूबसूरत ऑडियो भी लगाया है, जिसमें वे अपनी बेटी को प्यार से 'न्योमिका' नाम से पुकारते हुए सुनाई दे रहे हैं. रणदीप और लिन ने सिर्फ चार हफ्ते पहले अपनी प्रेग्नेंसी का एक सुंदर फोटोशूट भी शेयर किया था, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था.
अब आखिरकार उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी बता दिया है. उन्होंने अपनी प्यारी बेटी का नाम न्योमिका हुड्डा रखा है. रणदीप हुड्डा ने पोस्ट के कैप्शन में बेटी के नाम का मतलब भी बहुत सुंदर तरीके से बताया है. उन्होंने लिखा, 'हमारी दुनिया का एक नया केंद्र. न्योमिका हुड्डा दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और आकाश के समान असीम.'
इसका मतलब है कि न्योमिका नाम दिव्य कृपा (ईश्वरीय आशीर्वाद), स्वतंत्रता और आसमान जितनी अनंत संभावनाओं का प्रतीक है. जैसे ही रणदीप का यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर आया, उनके फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोग उन्हें ढेर सारी बधाइयां देने लगे. सब उनकी छोटी सी परी को देखकर बहुत खुश हैं और नन्ही न्योमिका का स्वागत कर रहे हैं. रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की यह छोटी सी खुशी पूरे परिवार के लिए बहुत बड़ी खुशी का मौका बन गई है.