Don 3 controversy: आमिर खान के घर हुई मीटिंग, क्या हो पाएगी रणवीर और फरहान की सुलह?
डॉन 3 को लेकर रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच 40 करोड़ रुपये का विवाद गहराता जा रहा है. अब आमिर खान ने दोनों पक्षों को सुलह की टेबल पर लाने की कोशिश की है.;
कुछ दिनों पहले मुंबई में आमिर खान (Aamir Khan) के घर के बाहर कई बड़े-बड़े फिल्म निर्माता और स्टूडियो के प्रमुख दिखाई दिए. लोग सोच रहे थे कि शायद कोई बहुत बड़ा प्रोजेक्ट या सहयोग होने वाला है. लेकिन अब खबरें बताती हैं कि असल में ये बैठकें 'डॉन 3' फिल्म से जुड़े एक बड़े विवाद को सुलझाने के लिए हो रही थी. ये विवाद रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट (जिसके साथ रितेश सिधवानी भी हैं) के बीच चल रहा है.
आमिर खान ने खुद इस मामले में बीच-बचाव करने की कोशिश की है. वे दोनों पक्षों को आपस में बात करके कोई समझौता करवाना चाहते हैं।बैठक में कौन-कौन शामिल थे?. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मीटिंग में करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, एकता कपूर, रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और पुनीत गोयनका जैसे बड़े नाम मौजूद थे. शुरू में किसी को पता नहीं था कि बैठक का मकसद क्या है, लेकिन अब साफ हो गया है कि मुख्य चर्चा 'डॉन 3' के विवाद पर ही थी.
विवाद की पूरी कहानी क्या है?
रणवीर सिंह को पहले 'डॉन 3' में लीड रोल में थे. फिल्म की प्री-प्रोडक्शन काफी आगे बढ़ चुका था. लेकिन बाद में रणवीर ने इस प्रोजेक्ट से बाहर होने का फैसला कर लिया. प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट का कहना है कि रणवीर के बाहर होने से उन्हें बहुत नुकसान हुआ. प्री-प्रोडक्शन में बहुत पैसा खर्च हो गया था, शेड्यूल बिगड़ गए थे और कई अन्य वित्तीय नुकसान हुए इसलिए उन्होंने रणवीर से 40 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा.
रणवीर सिंह का पक्ष क्या है?
रणवीर के पक्ष से कहा जा रहा है कि उन्होंने न तो कोई एडवांस पेमेंट लिया था और न ही उन्हें पूरी बंधी हुई स्क्रिप्ट (bound script) दी गई थी। वे स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे और प्रोजेक्ट के मैनेजमेंट को लेकर भी उन्हें शिकायतें थीं। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि उनकी दूसरी कुछ फिल्में रद्द हो गई थीं, जिससे उनका काफी समय बर्बाद हुआ, लेकिन उसके लिए उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला. इस विवाद को सुलझाने के लिए पहले प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भी सुलह की कोशिश की थी.
क्या कर पाएंगे आमिर?
अब आमिर खान ने अपने घर पर ये बैठकें बुलाकर दोनों पक्षों को एक टेबल पर लाने की कोशिश की है। फिल्म इंडस्ट्री में सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या आमिर खान की ये कोशिश कामयाब हो पाएगी? क्या ये बड़ा विवाद खत्म होगा और दोनों पक्ष आपस में समझौता कर लेंगे? या फिर मामला और लंबा खिंचेगा? अभी तो इंतजार ही करना पड़ेगा कि आगे क्या होता है। ये बॉलीवुड का एक ऐसा हाई-प्रोफाइल विवाद है, जिस पर सबकी चर्चा हो रही है.