Dharmendra का ग्लोबल सम्मान, BAFTA 2026 में इंडस्ट्री के 'ही मैन' को मिला इमोशनल ट्रिब्यूट
BAFTA Awards 2026 के In Memoriam सेगमेंट में धर्मेंद्र को अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ सम्मानित किया गया. लंदन में हुए इस समारोह का वीडियो वायरल होते ही भारतीय फैंस भावुक हो गए.
BAFTA अवार्ड्स 2026, यानी ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स के इस साल के अवार्ड समारोह ने पूरी दुनिया के सिनेमा प्रेमियों के दिल को छू लिया. यह अवार्ड फंक्शन रविवार, 22 फरवरी 2026 को लंदन के खूबसूरत रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुआ. इस प्रतिष्ठित आयोजन में न सिर्फ इस साल की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मान दिया गया, बल्कि पिछले साल दुनिया भर में जो फिल्म और टेलीविजन जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां हमें छोड़कर चली गईं. उन्हें भी भावुक तरीके से याद किया गया.
इस 'इन मेमोरियम' (In Memoriam) सेगमेंट में कई इंटरनेशनल दिग्गजों के साथ भारतीय सिनेमा के महान एक्टर धर्मेंद्र का नाम भी शामिल था. धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में हो गया था. BAFTA ने उन्हें रॉबर्ट डुवैल, ब्रिगिट बार्डोट, वैल किल्मर, डायने कीटन, रोब रेनर, जीन हैकमैन, टॉम स्टॉपर्ड जैसे बड़े-बड़े नामों के साथ ट्रिब्यूट दी. यह देखकर भारतीय फैंस बहुत इमोशनल हो गए क्योंकि उनका प्यारा 'ही-मैन' इतने बड़े मंच पर सम्मानित हुआ.
इन्हें भी मिला सम्मान
इस इमोशनल पल को और खास बनाने के लिए सिंगर जेसी वेयर ने मंच पर आकर बारबरा स्ट्रीसैंड का मशहूर गाना 'द वे वी वेयर' गाया. यह गाना उन सभी सितारों को याद करने के लिए बहुत फिट बैठता था. जिन्होंने सिनेमा की दुनिया को इतना कुछ दिया।जब यह वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, तो भारतीय फैंस ने खुशी से भरकर ढेर सारी पोस्ट कीं.
फैंस को आई 'ही मैन' की याद
किसी ने लिखा, 'BAFTA ने धर्मेंद्र को याद किया, यह बहुत अच्छा लगा.' दूसरे ने कहा, 'धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि मिलना गर्व की बात है.' कई लोगों ने हैशटैग लगाकर लिखा '#BAFTA #Dharmendra' और तस्वीरें शेयर कीं. फैंस ने कहा कि यह उनके लिए बहुत इमोशनल पल था. हालांकि, कुछ लोग इस सेगमेंट से थोड़े नाराज भी हुए. उन्हें लगा कि टीवी स्टार्स जैसे एरिक डेन और जेम्स वैन डेर बीक को भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए था. एक यूजर ने एक्स यूजर ने लिखा, "BAFTA की बड़ी गलती है। जेम्स वैन डेर बीक और एरिक डेन को क्यों नहीं दिखाया? सभी को बराबर याद करना चाहिए था.'
सुपरस्टार के बारें में
धर्मेंद्र के बारे में थोड़ा और जानते हैं. वे बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक थे, जिन्हें लोग प्यार से 'ही-मैन' कहते थे. उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब में हुआ था. 1960 में उन्होंने फिल्मों में काम शुरू किया और 65 साल से ज्यादा के करियर में 300 से अधिक फिल्में कीं. उनकी कुछ सबसे यादगार फिल्में हैं - शोले, चुपके चुपके, सीता और गीता, और कई एक्शन-रोमांस वाली हिट फिल्में. उनकी ताकत, हंसी-मजाक और स्क्रीन पर मौजूदगी ने लाखों दिल जीते.