कौन है वो एक्ट्रेस जिसे पावर स्टार Pawan Singh ने सरेआम शादी के लिए किया प्रपोज, बोले- सुंदर नहीं कमाऊ हूं

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह फिर से सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह है उनका स्टेज पर सरेआम प्रपोजल. हाल ही में एक लाइव शो के दौरान पवन सिंह ने एक एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज करते हुए कहा कि वह सुंदर नहीं लेकिन कमाऊ हैं.;

Pawan Singh

(Image Source:  x-@ChapraZila )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 3 Feb 2026 6:19 PM IST

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनका नाम एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ जुड़ा था. अब इस बीच वह एक दूसरी एक्ट्रेस को शादी के लिए सरेआम प्रपोज करते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

लाइव शो के दौरान पवन सिंह शादी के लिए प्रपोज करते हुए कहते हैं कि मैं सुंदर नहीं लूं, लेकिन कमाऊं और टिकाऊ दोनों हूं. अब लोग जानना चाहते हैं कि आखिर यह एक्ट्रेस कौन है. 

पवन सिंह ने किया शादी के लिए प्रपोज

दरअसल लाइव शो के दौरान पवन सिंह एक्ट्रेस से अचानक से पूछने लगते हैं कि क्या उनकी शादी हो गई है. इस पर वह मना करती हैं और एक्टर से सुंदर, सुशील, टिकाऊ, जुझारु, संस्कारी लड़का ढूंढने के लिए कहती हैं. इस पर पवन सिंह कहते हैं ढूंढना क्या है. आपके सामने ही तो खड़ा हूं. 

सुंदर नहीं पर कमाऊ हूं 

अपनी बातचीत आगे बढ़ाते हुए पवन सिंह कहते हैं कि वह 'सुंदर नहीं हैं, लेकिन कमाऊ हैं. टिकाऊ हूं. फैशन के जमाने में गारंटी नहीं, लेकिन वारंटी जरूर है. सामने वाला न ठीक हो तो उसकी बात अलग है, लेकिन मैं टिकाऊ हूं था और रहूंगा.'

लड़कियों पर कही ये बात

बातचीत आगे बढ़ती है तो एक्ट्रेस कहती हैं कि 'आजकल के लड़के सुबह हाय और शाम को बाय कहते हैं. इस पर पवन सिंह कहते हैं कि सिर्फ लड़के नहीं लड़कियां भी कम नहीं है. बाबू आई लव यू बोलकर मंदिर जाने का कहती हैं और फिर कहीं और चली जाती हैं.' इसके आगे एक्टर ने कहा कि 'कमी ढूंढने बैठेंगे तो हर जगह मिल जाएगी, इसलिए रिश्ते को निभाने के लिए दोनों का अच्छा होना जरूरी है.'


Similar News