Divyanka Tripathi की हुई गोदभराई, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें; प्यार लुटा रहे है फैंस

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म कर दी है और उनका बेबी शॉवर भी हो चुका है. जून 2026 में डिलीवरी की उम्मीद है, फैंस और परिवार में खुशी का माहौल है.

( Image Source:  Instagram: kiranlivz )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 23 March 2026 3:30 PM IST

टीवी की बहुत पॉपुलर और सुपरस्टार एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) जल्द ही मां बनने वाली हैं. यह खुशखबरी सुनकर उनके लाखों फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. हाल ही में दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी शेयर की है. उन्होंने अपने पति विवेक दहिया के साथ खूबसूरत फोटोज और वीडियो पोस्ट किए, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं. साथ ही उन्होंने एक नया यूट्यूब चैनल भी लॉन्च करने का ऐलान किया था.

Instagram: kiranlivz

अब उनकी गोदभराई की रस्म हो चुकी है, और इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं. दिव्यांका ने खुद अपनी इंस्टाग्राम पर बेबी शावर की फोटोज अभी तक शेयर नहीं की हैं, लेकिन उनकी बहुत अच्छी दोस्त और एक्ट्रेस किरण गिरी ने सरप्राइज गिफ्ट के तौर पर अपने घर पर यह गोदभराई का छोटा-सा फंक्शन रखा था.

Instagram: kiranlivz

किरण ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें दिव्यांका, विवेक और उनके करीबी दोस्त-परिवार वाले लोग नजर आ रहे हैं. फोटोज में दिव्यांका बहुत खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने 'मॉम टू बी' लिखा हुआ एक प्यारा सा टॉप पहना है. बैकग्राउंड को फूलों और बैलून्स से बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया है. टेबल पर दो केक रखे हुए हैं- एक केक पर दिव्यांका और विवेक की जोड़ी की फोटो छपी हुई है, और दूसरे केक पर एक क्यूट सा टेडी बियर बना हुआ है.

Instagram: kiranlivz

दिव्यांका ने बालों में गजरा लगाया है, हाथों से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही है और कैमरे की तरफ मुस्कुरा रही हैं. विवेक भी उनके साथ खुश नजर आ रहे हैं. किरण गिरी ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा है कि वो दिव्यांका और विवेक के लिए बहुत एक्साइटेड हैं. वो कह रही हैं कि दोनों अब जीवन का एक नया और खूबसूरत पड़ाव पार करने वाले हैं. उन्होंने दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी हैं. दिव्यांका अभी 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं. उन्होंने बताया है कि उनकी डिलीवरी जून 2026 के मिड में मुंबई में होने वाली है.

उन्होंने यह खुशखबरी 19 मार्च 2026 को सबसे पहले पति विवेक को बताई थी, फिर दोनों ने परिवार को शेयर किया. इस प्रेग्नेंसी को उन्होंने पूरे 6 महीने तक बहुत अच्छे से छिपाकर रखा था, क्योंकि वो बाहर कम निकलती थीं और लोगों को पता नहीं चलने दिया. दिव्यांका और विवेक की मुलाकात एकता कपूर के फेमस शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी. वहां दोनों की दोस्ती हुई, फिर प्यार हुआ और आखिरकार 8 जुलाई 2016 को उन्होंने शादी कर ली. शादी के 10 साल बाद अब वो पैरेंट्स बनने वाले हैं.

Instagram: kiranlivz

दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ये उनके लिए एक 'प्लॉट ट्विस्ट' जैसा है, और वो दोनों ने फैसला किया था कि बच्चा अब ही चाहिए. दोनों परिवार वाले इस खबर से बहुत खुश हैं. दिव्यांका त्रिपाठी भोपाल की रहने वाली हैं. वो टीवी इंडस्ट्री में बहुत नाम कम चुकी हैं. उन्होंने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में शरद मल्होत्रा के साथ काम किया था, जहां वो लीड रोल में थीं. काम्या पंजाबी भी उस शो में थीं. 

Similar News