Begin typing your search...

Milind Soman ने अपनी न्यूड मॉडलिंग पर खुलकर की बात, कहा- भारत में नेकेड घूमना क्राइम नहीं

1995 का मिलिंद सोमन और मधु सप्रे का विवादित न्यूड फोटोशूट एक बार फिर चर्चा में है. 14 साल तक चले केस के बाद बरी हुए मिलिंद ने अब इस विवाद पर खुलकर अपनी सोच रखी है.

Milind Somans thoughts on art vs obscenity
X
( Image Source:  Instagram: milindrunning )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय5 Mins Read

Updated on: 23 March 2026 11:27 AM IST

मिलिंद सोमन (Milind Soman) और मधु सप्रे ने साल 1995 में एक जूते के ब्रांड (टफ शूज) के लिए एक बहुत ही बोल्ड और विवादास्पद फोटोशूट किया था. इस तस्वीर में दोनों पूरी तरह न्यूड थे, सिर्फ उनके पैरों में जूते थे और उनके शरीर पर एक सांप लिपटा हुआ था. यह तस्वीर एक विज्ञापन के लिए ली गई थी, लेकिन जैसे ही यह अखबारों में छपी, पूरे देश में हंगामा मच गया. लोग इसे अश्लील मान रहे थे, खासकर महिलाओं और जानवरों के अधिकारों से जुड़े संगठनों ने इसका विरोध किया. घरों के बाहर विरोध प्रदर्शन हुए, कुछ लोगों ने मधु सप्रे के घर पर साड़ियां दान करने तक पहुंच गए ताकि वे 'कपड़े पहनें' पुलिस ने भी मामला दर्ज किया और मिलिंद सोमन व मधु सप्रे पर इंडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वुमन एक्ट और आईपीसी की धारा 292 के तहत केस चला. यह कानूनी लड़ाई पूरे 14 साल तक चली और आखिरकार 2009 में दोनों को बरी कर दिया गया.

Instagram: milindrunning

अब हाल ही में मिलिंद सोमन ने इस पुरानी तस्वीर को फिर से अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. उन्होंने लोगों की प्रतिक्रिया देखने के लिए ऐसा किया. कई लोगों ने कहा कि आज के सोशल मीडिया के जमाने में ऐसी तस्वीर पर इतना ध्यान नहीं जाएगा, क्योंकि लोग अब ज्यादा खुले विचारों वाले हो गए हैं. लेकिन जब मिलिंद ने 55 साल की उम्र में समुद्र तट पर नेकेड दौड़ते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की, तो काफी ज्यादा हंगामा हुआ. लोगों की प्रतिक्रियाएं बहुत तेज थीं. मिलिंद को यह बात विडंबनापूर्ण लगी कि जिस चीज को लोग अब नजरअंदाज कर देंगे सोच रहे थे, उसने इतना ध्यान खींच लिया.

Instagram: milindrunning

ज़ूम चैनल को दिए एक खास इंटरव्यू में मिलिंद सोमन ने इस पुराने विवाद पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि अगर आज ऐसी तस्वीर आती तो क्या होता, यह सोचकर देखना दिलचस्प है. लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि उस समय का केस सिर्फ नग्नता की वजह से नहीं चला, बल्कि मुख्य रूप से महिला मॉडल (मधु सप्रे) के साथ कथित यौन शोषण या शोषण की चिंताओं से जुड़ा था. मिलिंद ने कहा, 'मैं उस समय करीब 30 साल का था. एजेंसी मेरे पास आई और मैंने हां कर दी. इससे पहले भी मैंने कुछ न्यूड मॉडलिंग की थी, यहां तक कि अखबार के पहले पन्ने पर भी, और तब कोई विरोध नहीं हुआ था. समस्या मुख्य रूप से महिला मॉडल को लेकर थी.'

Instagram: milindrunning

मिलिंद ने न्यूडिटी और आर्ट वर्सेज अश्लीलता की बहस पर गहराई से विचार रखा. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से व्यक्तिगत धारणा का मामला है. एक व्यक्ति जिसे आर्ट समझता है, वही दूसरे को अश्लील लग सकती है. उन्होंने उदाहरण दिया कि 100 साल से भी पहले महान चित्रकार राजा रवि वर्मा को भी इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा था. उनके चित्रों पर भी अश्लीलता का आरोप लगा था. मिलिंद बोले, 'मैं तो बस एक मॉडल हूं, राजा रवि वर्मा जितना बड़ा नाम नहीं हूं, लेकिन समस्या वही है.'

उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत में नग्नता अपने आप में कोई अपराध नहीं है, जैसे अमेरिका में न्यूड घूमना अपराध है और गिरफ्तारी हो सकती है. लेकिन भारत में संस्कृति के कुछ हिस्सों में न्यूडिटी स्वीकार्य है, जैसे कुछ संत या धार्मिक जगहों पर. वहीं, अमेरिका में भीख मांगना मना है, लेकिन भारत में इसे अच्छा माना जाता है. इसलिए यहां के नियम और सोच अलग हैं. मिलिंद ने बताया कि उन्होंने कभी भी ऐसे विवादों को अपने फैसलों पर हावी नहीं होने दिया. वे अपनी पसंद से काम करते रहे और आज भी वही रवैया रखते हैं. प्रतिक्रियाएं दर्शकों के अपने अनुभव, परवरिश और विश्वासों को दिखाती हैं, न कि सिर्फ कलाकृति की.

Instagram: milindrunning

काम की बात करें तो मिलिंद सोमन अब एक नई तमिल वेब सीरीज 'काट्टान' में नजर आने वाले हैं. इस सीरीज में विजय सेतुपति लीड रोल में हैं. यह एक रोचक और रहस्यमयी कहानी है, जिसे एम. मणिकंदन ने बनाया और निर्देशित किया है. यह सीरीज 27 मार्च 2026 से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग शुरू होगी. मिलिंद को इस प्रोजेक्ट में काम करके बहुत मजा आया और वे दर्शकों से इसे देखने की अपील कर रहे हैं.

bollywood
अगला लेख