Shiv Thakare बने 'The 50' के विनर, Prince Narula के एक फैसले ने पलट दी पूरी गेम! फैन को मिले 50 लाख
रियलिटी शो ‘द 50’ के ग्रैंड फिनाले में शिव ठाकरे ने शानदार जीत हासिल की और अपने फैन को 50 लाख रुपये दिलवाए. प्रिंस नरूला के टिकट देने के फैसले ने गेम को पूरी तरह बदल दिया और यही बना जीत का टर्निंग पॉइंट.
रियलिटी शो 'द 50' (The 50) का पहला सीजन अब खत्म हो गया है. यह शो बनिजय एशिया ने बनाया था और इसमें गेमिंग के साथ-साथ बहुत सारे टास्क और दिमागी खेल शामिल थे. रविवार को ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें शिव ठाकरे ने जीत हासिल की और शो के विजेता बने. शिव ठाकरे ने फाइनल चैलेंज में मिस्टर फैसु, कृष्णा श्रॉफ और इमॉर्टल काका को सिर्फ कुछ सेकंड के छोटे अंतर से हराया. इस जीत के साथ शिव ने न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि अपने एक लकी फैन सीताराम प्रहलाद अघाव को भी 50 लाख रुपये का इनाम दिलवाया.
पूरे शो में सभी कंटेस्टेंट्स ने मिलकर कुल 34.44 लाख रुपये कमाए थे, लेकिन फाइनल में शिव की जीत से फैन को पूरा 50 लाख मिला. फाइनल में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स थे इमॉर्टल काका, रजत दलाल, शिव ठाकरे, श्री फैसु और कृष्णा श्रॉफ. सबसे पहले रजत दलाल फाइनल से बाहर हुए। उसके बाद बाकी चार- इमॉर्टल काका, फैसु, कृष्णा और शिव ने आखिरी टास्क में हिस्सा लिया. यह टास्क समय पर आधारित था, जैसे पजल सॉल्व करना, और शिव ने सबसे तेज समय में पूरा किया. शिव का सफर फाइनल तक बहुत ड्रामेटिक रहा.
कैसे मिला शिव की टिकट?
शनिवार को 'टिकट टू फिनाले' चैलेंज में शिव पहले बाहर हो गए थे. लेकिन प्रिंस नरूला ने अपना फाइनल टिकट शिव को दे दिया. प्रिंस ने बहुत इमोशनल होकर कहा कि जब वो शो में आए थे, तो बहुत सारे लोग उनके साथ थे और उनका सपोर्ट था. यही उनकी असली जीत थी. वो अपनी पत्नी के लिए शो में आए थे और बाकी भाइयों (कंटेस्टेंट्स) का लीडर बनना चाहते थे. अगर फैसु नहीं जीत पाते, तो वो टिकट फैसु को देते, क्योंकि फैसु को वो सबसे बड़ा कॉम्पिटिटर मानते हैं. लेकिन अब वो गेम आगे नहीं खेलना चाहते और अपना टिकट शिव को सौंप रहे हैं, ताकि शिव आगे बढ़ सकें.
पलट गई किस्मत
शिव इस बात से बहुत इमोशनल हो गए. उन्होंने कहा कि खेल का हिस्सा है ये सब, लेकिन किसी और की वजह से आगे बढ़ना अच्छा नहीं लगता. मन में अपराधबोध रहता है. खुद की मेहनत से जगह बनाई होती तो ज्यादा खुशी होती. लेकिन किस्मत ने ऐसा चाहा और प्रिंस उनके लिए बहुत बड़े सपोर्ट बने. शिव ठाकरे के बारे में थोड़ा और बताएं तो वो महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले हैं. पहले वो एक आम आदमी थे. छोटी उम्र से पिता की पान की दुकान पर मदद करते थे, दूध और अखबार बेचकर परिवार की मदद करते थे. 2017 में MTV रोडिज से उन्हें पहचान मिली, लेकिन असली नाम बिग बॉस मराठी सीजन 2 जीतने के बाद हुआ. उसके बाद वो कई बड़े शोज में नजर आए 'बिग बॉस 16' में फर्स्ट रनर-अप रहे, 'खतरों के खिलाड़ी' 13 में हिस्सा लिया, 'झलक दिखला जा' 11 में भी आए.
हारे फैसल शेख
2021 में उन्होंने अपना डियोड्रेंट ब्रांड 'बी रियल' भी लॉन्च किया. 'द 50' उनकी रियलिटी शो में दूसरी बड़ी जीत है. दूसरी तरफ मिस्टर फैसु (फैसल शेख) का रियलिटी शो में प्रदर्शन थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण रहा. वो लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचे लेकिन जीत नहीं पाए. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि हर बार वो जीतने के इरादे से शो में जाते हैं. लेकिन शो में दो तरह के लोग होते हैं कुछ ट्रॉफी जीतते हैं, कुछ लोगों का दिल जीत लेते हैं. फैसु को लगता है कि उन्होंने लोगों का दिल जीता है. उनकी परवरिश ने उन्हें ऐसा बनाया है कि दर्शक उनसे प्यार करते हैं, भले ट्रॉफी न मिले.