क्या The 50 शो से निकलते ही Arbaaz Patel और Nikki Tamboli करेंगे शादी? एक्टर ने घुटनों पर बैठ किया प्रपोज

‘The 50’ के मंच पर अरबाज पटेल ने घुटनों पर बैठकर निक्की तंबोली से अपने प्यार का इज़हार कर दिया, और तभी से फैंस के बीच हलचल मची हुई है. इस ऑन-कैमरा प्रपोजल के बाद अब हर कोई यही जानना चाहता है कि क्या दोनों शो के बाहर आते ही अपने रिश्ते को शादी तक ले जाएंगे.;

( Image Source:  x-@BiggBoss_Tak )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 12 Feb 2026 5:55 PM IST

‘The 50’ शो इन दिनों लाइमलाइट में है. यकीनन शो में कंटेस्टेंट को देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. जहां अब रोजाना महल के अंदर कुछ न कुछ नया हो रहा है. इस बीच खानजादी शो से बाहर हो गईं. वहीं, दूसरी ओर शो में प्यार की लहर शुरू हो चुकी है. 

दरअसल अरबाज पटेल ने निक्की तंबोली को नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज किया है. यह प्रपोजल काफी प्यारा था, जिसके बाद अब फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या शो से बाहर जाने के बाद यह कपल शादी कर लेगा? दोनों की लव स्टोरी पहले से ही लोगों के बीच पॉपुलर, और नेशनल टीवी पर हुए इस इज़हार ने उनके रिश्ते को लेकर उम्मीदों और अटकलों को और तेज कर दिया है.

अरबाज पटेल ने किया निक्की को प्रपोज 

दरअसल शो में लायन एक टास्क देते हैं, जहां कंटेस्टेंट्स को दूसरे पार्टिसिपेंट को प्रपोज करना है. ऐसे में अरबाज निक्की तंबोली से अपने प्यार का इजहार करते हैं. अरबाज अपने घुटनों पर बैठे दिल की बात कहते हैं और निक्की को गले लगाते हैं. इतना ही नहीं, अरबाज ने बताया कि उन्होंने आज तक निक्की को कभी प्रपोज़ नहीं किया था. इसलिए, वह यह मौका नहीं छोड़ना चाहते थे. उन्होंने निक्की से आई लव यू कहा.

अरबाज-निक्की की लव स्टोरी

निक्की और अरबाज पहली बार बिग बॉस मराठी के 5 में मिले थे. वहीं से दोस्ती प्यार में बदल गई. हालांकि, दोनों की उम्र में फासला है, लेकिन इसके बावजूद उनकी समझ और केमिस्ट्री ऑडियंस को बेहद पसंद आई. बाहर आने के बाद भी उन्होंने अपने रिश्ते को छिपाया नहीं और धीरे-धीरे इसे पब्लिक कर दिया.

क्या जल्द होगी दोनों की शादी?

दरअसल इन फोटोज और वीडियोज के वायरल होने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि हो सकता है दोनों शो के भीतर ही शादी कर लें. 


Similar News