Begin typing your search...

कौन हैं राजपाल यादव की पत्नी Radha Yadav? प्यार में छोड़ा कनाडा, अपनाई गांव की संस्कृति

9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को तिहाड़ जेल जाना पड़ा. हालांकि सलमान खान, अजय देवगन समेत कई सितारों ने आर्थिक और पेशेवर मदद का भरोसा दिया है.

rajpal yadav 9 crore cheque bounce case tihar jail bollywood support radha yadav
X
( Image Source:  Instagram: rajpalofficial )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय

Updated on: 12 Feb 2026 10:15 AM IST

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों अपने जीवन के बहुत मुश्किल समय से गुजर रहे हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस के एक पुराने मामले में उन्हें लगभग 9 करोड़ रुपये चुकाने की समय सीमा बढ़ाने की उनकी अर्जी ठुकरा दी थी. इसके बाद 'भूल भुलैया' जैसे हिट फिल्मों में नजर आए राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया.

जेल जाने से पहले राजपाल काफी भावुक हो गए थे और उन्होंने कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और वे इस मुश्किल वक्त में अकेला महसूस कर रहे हैं. लेकिन अच्छी बात यह है कि बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने उनके साथ खड़े होने का फैसला किया. सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद, वरुण धवन, डेविड धवन, गुरमीत चौधरी, मीका सिंह जैसे कई नामों ने आर्थिक मदद का हाथ बढ़ाया है. कुछ ने पैसे देने की बात कही, तो कुछ ने उन्हें काम देने और सपोर्ट करने का भरोसा दिलाया.

राधा यादव ने जताया आभार

पीटीआई से बातचीत में राजपाल की पत्नी राधा ने फिल्म जगत के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, 'सभी उनके साथ खड़े रहे हैं. फिल्म जगत ने पूरा समर्थन दिया है. मदद के लिए आगे आने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद.' उनके ये शब्द इस कठिन समय में उनके पति के साथियों द्वारा दिखाई गई एकजुटता को दर्शाते हैं.'

कौन हैं राधा यादव?

राजपाल यादव की दूसरी पत्नी राधा यादव एक कनाडाई मूल की भारतीय महिला हैं, जो एक हाउसवाइफ हैं लेकिन उन्होंने राजपाल के करियर में भी सहयोग किया है. वे मूल रूप से कनाडा की रहने वाली हैं, जहां उनका जन्म और पालन-पोषण हुआ, लेकिन भारतीय जड़ें हैं. राधा और राजपाल की उम्र में 9 साल का अंतर है. वे एक साधारण और प्राइवेट लाइफ जीती हैं, लेकिन राजपाल के जीवन में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है, खासकर पारिवारिक जिम्मेदारियों और चुनौतियों के समय.

कैसे मिले राजपाल और राधा?

बॉलीवुड शादी डॉट कॉम के मुताबिक, राजपाल यादव और राधा की मुलाकात 2001 में कनाडा के कैलगरी शहर में हुई, जब राजपाल फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' की शूटिंग के लिए वहां गए थे. शूटिंग के दौरान दो महीने के शेड्यूल में, राजपाल अपने दोस्त और को-स्टार परवीन दबास के साथ आइसक्रीम पार्लर गए थे, जहां उन्होंने राधा को पहली बार देखा और तुरंत आकर्षित हुए. उसी शाम एक कॉमन फ्रेंड के जरिए वे फिर मिले और एक-दूसरे को पसंद करने लगे. राजपाल ने राधा के घर जाकर उनके परिवार से भी मुलाकात की. भारत लौटने के बाद, दोनों ने 10 महीनों तक फोन पर लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप बनाए रखी. एक सुबह राजपाल ने फोन पर अपने प्यार का इजहार किया, जिस पर राधा ने पूछा, 'Are you sure?'. इसके बाद वे दो साल तक डेट करते रहे और अंत में 10 मई 2003 को एक सादे समारोह में शादी कर ली, जिसमें दोनों परिवारों का आशीर्वाद था. राधा शादी के बाद भारत आ गईं और राजपाल के साथ रहने लगी.

परिवार और बच्चे

राधा राजपाल की दूसरी पत्नी हैं. राजपाल की पहली शादी 1992 में करुणा यादव से हुई थी, जो एक अरेंज्ड मैरिज थी. करुणा की मौत 1991 में उनकी बेटी ज्योति के जन्म के कुछ समय बाद मेडिकल कॉम्प्लिकेशन्स से हो गई. राधा ने शादी के बाद ज्योति को अपनी बेटी की तरह अपनाया और उसकी परवरिश की. राजपाल ने 2023 में एक इंटरव्यू में राधा की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे विश्वास करो, मैंने कभी अपनी पत्नी से साड़ी पहनने या किसी तरह का कोई दवाब नहीं डाला. जिस तरह मैं अपनी मां से बात करता हूं, वैसे ही मेरी पत्नी उनसे बात करती है. उसने भाषा सीखी, एक दिन जब मैं गांव पहुंचा तो देखा कि वह मुंह ढक कर बैठी हुई है, क्योंकि गांवों में महिलाएं एक खास तरीके से रहती हैं. जब भी वह गांव जाती है होली और दिवाली पर कोई नहीं समझ सकता कि वह पांच भाषाएं जानती है. पहली पत्नी से बड़ी बेटी हर्षिता यादव और राधा से छोटी बेटी रेहांशी यादव है.

क्या है चेक बाऊंस का मामला?

यह पूरा मामला 2010 का है, जब राजपाल ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए एक कंपनी से करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई, जिसके कारण लोन चुकता नहीं हो सका. ब्याज, जुर्माना और देरी के कारण यह रकम बढ़कर अब लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई. कई चेक बाउंस होने पर कंपनी ने अलग-अलग केस दायर किए, और कोर्ट ने उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई. कोर्ट ने कई बार मौके दिए, लेकिन पूरी रकम नहीं चुक पाने पर उन्हें जेल जाना पड़ा. जेल जाने से पहले राजपाल काफी भावुक हो गए थे और उन्होंने कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और वे इस मुश्किल वक्त में अकेला महसूस कर रहे हैं. लेकिन अच्छी बात यह है कि बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने उनके साथ खड़े होने का फैसला किया.

bollywood
अगला लेख