शादी के बाद Rashmika Mandanna और Vijay की पीएम मोदी से मुलाकात, वेडिंग रिसेप्शन का दिया इनविटेशन

26 फरवरी 2026 को रश्मिका और विजय ने उदयपुर में निजी समारोह में शादी की. शादी के बाद दोनों ने पीएम मोदी और अमित शाह से मिलकर 4 मार्च हैदराबाद रिसेप्शन का निमंत्रण दिया.

( Image Source:  X: @vamsikaka )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 27 Feb 2026 2:23 PM IST

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के ITC Mementos में एक निजी और शानदार समारोह में शादी रचाई है. यह विवाह तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के साथ साथ हुई. दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टा हैंडल पर शेयर की. जिसके बाद दुनिया भर के फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे है. अब यह कपल मोदी जी के पास पहुंचा है अपनी रिसेप्शन पार्टी का इनविटेशन देने. जिसमें अमित शाह से भी मुलाकात शामिल है.

शादी के बाद, न्यूली मैरिड कपल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें हैदराबाद में 4 मार्च 2026 को होने वाले वेडिंग रिसेप्शन का निमंत्रण दिया. वायरल तस्वीरों में वे पीएम मोदी से बात करते, शॉल भेंट करते और आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं. इसी तरह, गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी उनकी तस्वीरें वायरल हुईं, जहां उन्होंने रिसेप्शन के लिए आमंत्रण दिया. पीएम मोदी ने उन्हें बधाई पत्र भी भेजा है. यह खबर पूरे सोशल मीडिया पर छाई हुई है, और सेलिब्रिटीज़ जैसे विकी कौशल आदि ने भी बधाई दी है. यह एक इंटीमेट लेकिन लग्जरी इवेंट रहा, जहां अरवल्ली हिल्स में स्थित इस रिसॉर्ट को चुना गया.

कब है वेडिंग रिसेप्शन?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का वेडिंग रिसेप्शन 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में होगा. यह ग्रैंड रिसेप्शन ताज कृष्णा (Taj Krishna) होटल में आयोजित किया जाएगा, जो बनजारा हिल्स इलाके में स्थित है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शाम 7:00 बजे से शुरू होगा और इसमें फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे, सेलिब्रिटीज़ और कुछ प्रमुख राजनीतिक हस्तियां शामिल होने की उम्मीद है. शादी के बाद नवविवाहित जोड़े ने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें इस रिसेप्शन का इंवेटशन दिया. वायरल तस्वीरों में वे दोनों नेताओं से बातचीत करते, आशीर्वाद लेते और गिफ्ट्स (जैसे गणेश की मूर्ति) भेंट करते नजर आए हैं. यह रिसेप्शन शादी की तुलना में ज्यादा ग्रैंड और स्टार-स्टडेड होने वाला है, जहां टॉलीवुड और बॉलीवुड के कई नामी लोग पहुंच सकते हैं.

रश्मिका का प्यार

रश्मिका ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में एक लंबा नोट लिखा था, 'हैलो मेरे प्यारे दोस्तों, मिलिए आप सभी से “मेरे पति” से मिस्टर विजय देवरकोंडा. वो इंसान जिन्होंने मुझे सच्चे प्यार का मतलब सिखाया. वो इंसान जिन्होंने मुझे शांति का एहसास कराया. वो इंसान जिन्होंने मुझे हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और हमेशा मुझे बताते रहे कि मैं अपनी कल्पना से भी कहीं ज़्यादा हासिल कर सकती हूं. वो इंसान जिन्होंने मुझे कभी भी बेफिक्र होकर नाचने से नहीं रोका...वो इंसान जिन्होंने मुझे दोस्तों के साथ घूमना सबसे अच्छा अनुभव बताया, और यकीन मानिए, मैं इस इंसान पर एक किताब लिख सकती हूं.

मुझसे कभी दूर न होना

वहीं प्यार का इजहार करने में विजय भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने शादी की तस्वीरों के साथ रश्मिका के लिए लिखा, 'एक दिन, मुझे उसकी याद आई. मुझे उसकी इतनी याद आई कि मुझे लगा जैसे वो मेरे साथ होती तो मेरा दिन और भी अच्छा होता. जैसे वो मेरे सामने बैठी होती तो मेरा खाना और भी हेल्दी लगता. जैसे वो मेरे साथ वर्कआउट करती तो मेरा वर्कआउट और भी मज़ेदार और कम थकाऊ लगता. जैसे मुझे उसकी ज़रूरत थी बस घर जैसा सुकून और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूं तो,मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया 26.02.2026.'

Similar News