The 50 शो से बाहर आते ही गोवा पहुंची रजत की अलायंस, फैजू ने ‘बिल्ला शॉट’ बोलकर लवकेश को पूल में दिया धक्का
रियलिटी शो The 50 की शूटिंग पूरी होने के बाद रजत दलाल की टीम एक-साथ गोवा में जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. हाल ही में इस ट्रिप का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें फैजू लवकेश को पूल में धक्का देते हुए दिखे.
रियलिटी शो The 50 से हाल ही में दुष्यंत कुकरेजा, नीलम गिरी और फैज बलोच आउट हो चुके हैं. इन तीनों कंटेस्टेंट के जाने से गेम काफी बदल गया है और अब रजत की टीम प्रिंस नरूला की अलायंस को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयारी कर रही है. वहीं, जहां अभी भी यह शो ऑन एयर है, लेकिन शूटिंग पूरी हो चुकी है.
दरअसल इस शो के कई कंटेस्टेंट्स के शो से बाहर आने के बाद वाली वीडियोज सामने आ रही हैं. इस बीच एक नया क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मिस्टर फैजू लवकेश कटारिया को पूल में धक्का देते नजर आ रहे हैं.
फैजल ने लवकेश को पूल में दिया धक्का
रजत दलाल की पूरी अलायंस गोवा में एक-साथ मस्ती करती दिखी. जहां वीडियो में दुष्यंत कुकरेजा, अर्चना सिंह, निक्की तंबोली, लवकेश कटारिया, फैजल शेख, अरबाज पटेल और रजत दलाल पूलसाइड पर खड़े नजर आते हैं. सभी एक साथ जोश में “बिल्ला शॉट” चिल्लाते हैं और तभी अचानक फैजल, लवकेश को पूल में धक्का दे देते हैं.
लवकेश का कैसा था रिएक्शन?
पूल में गिरने के बाद लवकेश कुछ सेंकेड्स के लिए खुद को संभालते हैं और फिर तेजी से यही बात चिल्लाते हैं और सारे कंटेस्टेंट्स हसंने लगते हैं.यह वीडियो फैंस के बीच तेजी से शेयर हो रहा है और लोग इस दोस्ती भरे पल को खूब एंजॉय कर रहे हैं.
रजत का फनी कमेंट भी हुआ वायरल
एक दूसरी वीडियो में रजत आराम से लेटे नजर आते हैं और कैमरे की ओर इशारा करते हुए मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “देखो, वो ध्यान दे रहे हैं गोरा होने में, लेकिन तुम तगड़े होने पर ध्यान देना.” उनका यह डायलॉग भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.




