कच्चा तेल आसमान में, क्या बिगड़ने वाला है आपका बजट? पेट्रोल, डीजल, गैस, फल, सब्जी, अनाज सबमें लगी आग

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग का असर कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज उछाल का असर अब सीधे भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने लगा है.

iran israel war

(Image Source:  AI: Sora )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On : 20 March 2026 11:06 AM IST

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग का अंत होता फिलहाल दिखाई नहीं दे रहा है. ईरान लगातार इजरायल और अमेरिका के हमलों का जवाब दे रहा हैं. इस जंग का असर कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज उछाल का असर अब सीधे भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने लगा है. मार्च 2026 में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं.

महज एक महीने के भीतर 40% से अधिक की यह बढ़ोतरी बाजार में अस्थिरता और महंगाई के बड़े संकेत दे रही है. यह उछाल सिर्फ अंतरराष्ट्रीय बाजार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भारत में पेट्रोल-डीजल से लेकर रोजमर्रा की चीजों तक, हर स्तर पर महंगाई को बढ़ाएगा. इसका सीधा असर आम लोगों के घरेलू बजट पर देखने को मिलेगा.

क्या बढ़ेगा पेट्रोल-डीजल का दाम?

कच्चे तेल की कीमत बढ़ने का सबसे सीधा असर पेट्रोल और डीजल पर पड़ता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेल कंपनियों को पहले ही पेट्रोल पर ₹17 और डीजल पर ₹20 प्रति लीटर का नुकसान झेलना पड़ रहा है. ऐसे में आने वाले दिनों में ईंधन के दाम बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है.

क्या फल, सब्जी और अनाज होंगे महंगे?

डीजल की कीमतों में वृद्धि का असर ट्रांसपोर्टेशन लागत पर पड़ता है. चूंकि देश में माल ढुलाई का बड़ा हिस्सा डीजल पर निर्भर है, इसलिए इसका असर फल, सब्जी, अनाज और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा. यानी आपकी थाली भी महंगाई से अछूती नहीं रहेगी.

क्या घरेलू बजट पर पड़ेगा सीधा असर?

आर्थिक आंकड़ों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमत में हर 10% की बढ़ोतरी से खुदरा महंगाई करीब 0.8% तक बढ़ सकती है. इसका मतलब है कि आपकी मासिक आय का बड़ा हिस्सा अब महंगाई की भेंट चढ़ सकता है.

क्या LPG और CNG भी होंगे महंगे?

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर सिर्फ पेट्रोल-डीजल तक सीमित नहीं रहता. LPG और CNG की कीमतें भी इससे प्रभावित होती हैं, जिससे रसोई गैस और परिवहन खर्च दोनों बढ़ सकते हैं. यह घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ डालने वाला साबित होगा.

महंगाई के पीछे क्या है कारण?

इस तेज़ी की सबसे बड़ी वजह Strait of Hormuz में सप्लाई बाधित होना है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति का एक अहम मार्ग है. मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता और डर का माहौल पैदा कर दिया है.

Similar News