पानी के नीचे दौड़ती सुपरकार! 5.7 मिलियन डॉलर की ये ‘अंडरवॉटर मशीन’ उड़ा देगी होश, गज़ब के हैं फीचर्स

यह किसी फिल्म का सीन नहीं, बल्कि हकीकत है- अब समंदर की गहराइयों में भी सुपरकार दौड़ेगी. 5.7 मिलियन डॉलर की यह अंडरवॉटर मशीन 300 मीटर नीचे तक जाकर रफ्तार और रोमांच का नया स्तर दिखाती है.

( Image Source:  AI GENERATED IMAGE- SORA )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On : 19 March 2026 9:25 AM IST

Under Water Super Car: यह किसी साइंस फिक्शन फिल्म जैसा लगता है, लेकिन एक अरबपति ने सच में एक ऐसी अंडरवॉटर सुपरकार खरीदी है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. यह 5.75 मिलियन डॉलर की U-Boat Worx Super Sub है, जो तीन लोगों को 300 मीटर गहराई तक ले जा सकती है. इसे पहली बार 2021 में मोनाको यॉट शो में पेश किया गया था. बाद में इसे DNV सर्टिफिकेशन मिला और 2023 में लॉन्च किया गया.

यह सबमर्सिबल 10 नॉट (करीब 11.5 मील प्रति घंटा) की रफ्तार से चल सकती है, जो कि बॉटलनोज डॉल्फिन से भी तेज मानी जाती है. इस कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी मौजूद है जो कार कम पनडुब्बी लग रही है. आम तौर पर इन दोनों को ही एक साथ नहीं जोड़ा जाता है.

क्या है इस कार की खासियत?

  • इस कार की स्पीड करीब 11.5 मील प्रति घंटा है और यह 45 डिग्री के तीखे एंगल पर ऊपर-नीचे जाने की क्षमता रखती है, जिससे यह पानी में बेहद ताकतवर बन जाती है.
  • अगर कोई समुद्री जीव जैसे कछुए या शार्क के साथ चलना चाहे, तो यह वाहन उसके लिए उपयुक्त है.
  • इसमें पूरी तरह पारदर्शी ऐक्रेलिक प्रेशर हुल दिया गया है, जिससे अंदर बैठे तीनों लोग 360 डिग्री तक बाहर का नजारा देख सकते हैं.
  • सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें कई फीचर्स दिए गए हैं. इसे कड़े परीक्षणों के बाद DNV सर्टिफिकेशन मिला है.
  • साथ ही इसमें मैक्सिमम डेप्थ प्रोटेक्शन सिस्टम भी लगाया गया है, जो यह सुनिश्चित करता है कि यह अपनी तय गहराई से ज्यादा नीचे न जाए.
  • अगर ऐसा होता है, तो यह सिस्टम अपने आप सक्रिय होकर इसे सुरक्षित स्तर पर वापस ले आता है.

कौन है इस कार का मालिक?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस खास वाहन का मालिक कौन है. करीब 5.7 मिलियन डॉलर की कीमत वाला यह सबमर्सिबल किसी बेहद अमीर व्यक्ति ने ही खरीदा होगा, लेकिन उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. माना जा रहा है कि इसके पीछे गोपनीयता से जुड़ा कोई समझौता हो सकता है, क्योंकि बड़े कारोबारी अपनी प्राइवेसी को काफी महत्व देते हैं.

भविष्य में क्या ऐसी अंडरवॉटर सुपरकार आम लोगों के लिए उपलब्ध होंगी, यह अभी साफ नहीं है. लेकिन इससे लोगों का उत्साह जरूर बढ़ा है, और कुछ लोग अपने स्तर पर भी ऐसी पनडुब्बियां बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जैसे हाल ही में एक चीनी किसान ने किया.

Similar News