Hardik Pandya के पास कितनी कारें हैं? अब 12 करोड़ की Ferrari में Mahieka Sharma के साथ ड्राइव करते आए नजर, वीडियो वायरल
भारतीय क्रिकेटर Hardik Pandya ने करीब 12 करोड़ रुपये की Ferrari 12Cilindri सुपरकार खरीदी है. नई कार में वह अपनी गर्लफ्रेंड Mahieka Sharma के साथ ड्राइव करते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक बार फिर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक ने हाल ही में करीब 12 करोड़ रुपये की कीमत वाली नई सुपरकार Ferrari 12Cilindri खरीदी है. यह कार उनके पहले से ही शानदार लग्जरी कार कलेक्शन में एक नया और बेहद खास जोड़ मानी जा रही है.
हाल ही में हार्दिक पांड्या को इस नई फेरारी में ड्राइव करते हुए देखा गया. उनके साथ कार में उनकी गर्लफ्रेंड Mahieka Sharma भी नजर आईं. दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच काफी चर्चा में है. पिछले कुछ महीनों से दोनों को कई बार साथ देखा गया है, जिससे उनके रिश्ते को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है.
हार्दिक के नए कार की क्या है खासियत?
- फेरारी की यह नई कार दुनिया की सबसे दमदार स्पोर्ट्स कारों में से एक मानी जाती है.
- Ferrari 12Cilindri में नेचुरली एस्पिरेटेड V12 इंजन दिया गया है, जो 800 से ज्यादा हॉर्सपावर पैदा करता है.
- इसकी टॉप स्पीड लगभग 340 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जाती है.
- भारत में इस कार की कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिससे यह देश में मौजूद सबसे महंगी और एक्सक्लूसिव कारों में शामिल हो जाती है.
हार्दिक पांड्या के कार कलेक्शन में कौन-कौन सी कारें हैं?
हार्दिक पांड्या के पास लग्जरी और स्पोर्ट्स कारों का एक शानदार कलेक्शन है. उनके गैराज में कई महंगी गाड़ियां मौजूद हैं, जिसकी कुल कीमत ₹30 करोड़ से अधिक बताई जाती है. उनके कार कलेक्शन में शामिल कारें हैं;
- Ferrari 12Cilindri: यह उनके कलेक्शन की सबसे नई और महंगी कार है, जिसे उन्होंने मार्च 2026 में खरीदा है. इसकी अनुमानित कीमत ₹12 करोड़ है.
- Rolls-Royce Phantom: यह दुनिया की सबसे शानदार लग्जरी कारों में से एक है. इसकी कीमत लगभग ₹10.3 करोड़ है.
- Lamborghini Urus SE: यह भारत की पहली प्लग-इन हाइब्रिड सुपर SUV है, जिसकी कीमत लगभग ₹4.57 करोड़ से ₹5.5 करोड़ के बीच है. हार्दिक ने इसे पीले रंग (Giallo Auge) में खरीदा था.
- Lamborghini Huracán EVO: एक हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स कार, जिसकी कीमत करीब ₹3.7 करोड़ से ₹5 करोड़ तक है.
- Range Rover Sport SV: यह उनके कलेक्शन की एक और नई SUV है, जिसकी कीमत लगभग ₹3.32 करोड़ है.
- Mercedes-AMG G63 (G-Wagon): यह दमदार SUV पांड्या की पसंदीदा कारों में से एक है, जिसकी कीमत ₹2.5 करोड़ से ₹4 करोड़ के बीच है.
- Lexus LM 350h: यह एक अल्ट्रा-लग्जरी MPV है, जिसकी कीमत करीब ₹3.09 करोड़ है.
- Land Rover Range Rover Vogue: यह लग्जरी SUV भी उनके गैरेज का हिस्सा है, जिसकी कीमत लगभग ₹2.11 करोड़ से ₹4 करोड़ तक है.
- अन्य कारें: उनके पास Audi A6 (करीब ₹64 लाख), Porsche Cayenne (करीब ₹1.9 करोड़), और BMW 6 Series GT (करीब ₹86 लाख) जैसी कारें भी हैं.
टी20 वर्ल्ड कप के बाद चर्चा में पांड्या
हार्दिक पांड्या की यह नई खरीदारी ऐसे समय पर सामने आई है जब उन्होंने हाल ही में ICC Men's T20 World Cup 2026 में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. फाइनल में New Zealand को हराकर भारत ने खिताब जीता था, जिसमें पांड्या का प्रदर्शन काफी अहम रहा. अब जल्द ही शुरू होने वाले Indian Premier League 2026 में पांड्या फिर से मैदान पर नजर आएंगे. वह Mumbai Indians के कप्तान और अहम खिलाड़ी हैं. टीम उनसे एक मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है.




