अब एयरपोर्ट पर नहीं होगी ज्वेलरी को लेकर बहस! बैगेज रूल्स 2026 में क्या बदला, कितना सोना ला सकते हैं आप?
भारत सरकार ने नया Baggage Rules 2026 लागू कर दिया है. नए रूल्स में बताया गया है कि आप विदेश से लौटते समय कितना सोना, ज्वेलरी, लैपटॉप और शराब ला सकते हैं? नए कस्टम नियम यहां आसान भाषा में जानिए.;
अगर आप विदेश में रहते हैं या वहां से भारत लौटने की तैयारी में हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. अक्सर एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा झंझट ज्वेलरी, सोना और महंगे सामान को लेकर होता है. इसी कन्फ्यूजन को खत्म करने के लिए सरकार ने बैगेज रूल्स 2016 को हटाकर बैगेज रूल्स 2026 लागू कर दिए हैं. नए नियम साफ करते हैं कि कौन-सा सामान ड्यूटी-फ्री है, कितना सोना ला सकते हैं और कब कस्टम ड्यूटी देनी पड़ेगी. ताकि एयरपोर्ट पर बहस और रोक-टोक से बचा जा सके.
क्या है बैगेज रूल्स 2026?
वित्त मंत्रालय द्वारा अधिसूचित Customs Baggage Declaration and Processing Regulations 2026 का मकसद यात्रियों के लिए कस्टम प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाना है. इन नियमों के तहत बैगेज से जुड़े प्रावधानों को सरल किया गया है. एयरपोर्ट पर सामान रोके जाने की समस्या इन नियमों के तहत कम होगी. अस्थायी और री-इम्पोर्ट की प्रक्रिया स्पष्ट की गई हैं. लंबे समय से विदेश में रह रहे भारतीयों के लिए अलग से राहत दी गई है.
कितना सोना या ज्वेलरी ला सकते हैं? (Duty-Free Limit)
बैगेज रूल्स 2026 में ज्वेलरी शब्द का इस्तेमाल किया गया है, यानी यह सोना या चांदी दोनों हो सकती है. ड्यूटी-फ्री ज्वेलरी रूल्स के तहत महिला यात्री 40 ग्राम और पुरुष यात्री 20 ग्राम तक सोना लेकर आ सकते हैं. यात्री एक साल से अधिक समय से विदेश में रह रहा हो. यानी अब आप तय सीमा (40 ग्राम/20 ग्राम) से ज्यादा ज्वेलरी फ्री में नहीं ला सकते हैं. बिना कस्टम डिक्लेरेशन के लाई गई ज्वेलरी दैनिक उपयोग से अधिक मात्रा में लाई गई कीमती वस्तुएं, ऐसी स्थिति में कस्टम ड्यूटी देना अनिवार्य होगा.
कस्टम डिक्लेरेशन क्यों जरूरी है?
नए नियमों के तहत यात्रियों को Indian Customs Declaration Form भरना होगा, जिसमें यह बताना जरूरी है कि लाई जा रही ज्वेलरी का कुल वजन कितना है? क्या वह ड्यूटी-फ्री सीमा से ज्यादा है? नई और पुरानी ज्वेलरी का विवरण. गलत या अधूरी जानकारी देने पर सामान जब्त भी हो सकता है.
ड्यूटी-फ्री अन्य सामान
सामान्य सामान 75,000 रुपये तक (एयर/सी रूट से), शराब या वाइन 2 लीटर, सिगरेट 100 या 25 सिगार. लैपटॉप 1 (18+ उम्र वालों के लिए).
किन-किन चीजों अब भी रोक बरकरार
ऐसे नक्शे और साहित्य जिनमें भारत की बाहरी सीमाएं गलत दिखाई गई हों.
नशीली दवाएं और साइकोट्रॉपिक पदार्थ.
ऐसी चीजें जो कानूनी रूप से लागू होने वाले किसी भी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स का उल्लंघन करती हों.
वन्यजीव उत्पाद
- भारतीय नकली करेंसी नोट या सिक्के.
- कुछ खास जीवित पक्षी और जानवर.