पार्टनर की तलाश में व्हेल ने पार किए तीन समुद्र, तय किया 13000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर
नर व्हेल ने प्रशांत महासागर से हिंद महासागर तक 13046 किलोमीटर की यात्रा करके रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जिसपर वैज्ञानिक सालों से इस पर नज़र रख रहे थे.

प्यार पड़ा इंसान सात समुद्र पार पहुंच जाता है, लेकिन अगर ऐसा ही कोई जानवर करें तो शायद सभी को हैरानी होगी. दरअसल, एक नर हंपबैक व्हेल ने एक अच्छी मादा की तलाश में 13046 किलोमीटर की दूरी तय की. इस नर व्हेल ने प्रशांत महासागर से हिंद महासागर तक 13046 किलोमीटर की यात्रा कर रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
बीबीसी के मुताबिक, व्हेल को बाद सालों बाद हिंद महासागर में ज़ांज़ीबार के पास देखा गया था. वैज्ञानिकों ने इस हंपबैक व्हेल के लिए अलग-अलग प्रजनन स्थलों के बीच सबसे लंबे समय तक दर्ज प्रवासन के रूप में दर्ज किया है. उनका सुझाव है कि व्हेल की असाधारण यात्रा क्लाइमेट चेंज के कारण फ़ूड सप्लाई में बदलाव या उसके पार्टनर की खोज से जुड़ी हो सकती है.
व्हेल ने बना दिया रिकॉर्ड
वैज्ञानिकों ने हंपबैक व्हेल को 10 जुलाई 2013 को उत्तरी कोलंबियन प्रशांत महासागर के त्रिबुगा खाड़ी में देखा था. इसके बाद यह 13 अगस्त 2017 में प्रशांत महासागर में नजर आया. फिर 22 अगस्त 2022 को हिंद महासागर के जंजीबार चैनल में देखा गया. इस प्रजाति ने सबसे लंबी दूरी तय करने का यह रिकॉर्ड बना दिया है. इस व्हेल ने पूरी धरती के चारों तरफ 13 हजार किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा की. नर हंपबैक व्हेल का अध्ययन करने वाली टीम का हिस्सा रहे वैज्ञानिक टेड चीज़मैन ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य केवल अपने लिए सही मादा ढूंढना था. यह सबसे पहले कोलंबिया से पूर्व की ओर गया. इसके बाद वह दक्षिणी समुद्र की ओर चला गया. यहां उसने अटलांटिक महासागर में अपने लिए एक मादा की तलाश की.
विशेषज्ञों की फेल हुई थ्योरी
चीज़मैन ने आगे कहा कि उन्होंने अटलांटिक में कई मादा व्हेलों को अट्रैक्ट करने की कोशिश की, लेकिन यह काम नहीं आया. इसके बाद उन्होंने अपनी दिशा बदल ली. इसके बाद वह हिन्द महासागर की ओर चला गया. आमतौर पर देखा जाता है कि व्हेल की समुद्री यात्रा का एक खास पैटर्न होता है. वह हर साल यह उत्तर से दक्षिण तक 8000 किलोमीटर तक की दूरी तय करता है. नर हंपबैक व्हेल ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड कि समुद्री विशेषज्ञों की पुरानी थ्योरी फेल हो गई. इससे पहले एक मादा हंपबैक व्हेल ने 1999 से 2001 के बीच ब्राजील से मेडागास्कर तक 9800 किलोमीटर की सबसे लंबी दूरी तय की थी. उसने भी अच्छे लड़के की तलाश में यह दूरी तय की थी. प्रजनन काल के दौरान यह आम बात है. व्हेल लंबी दूरी की यात्रा कर रही हैं.