Begin typing your search...

होर्मुज में गूंजे धमाके! UAE के 2 ऑयल टैंकरों पर ईरान ने कैसे किया हमला? 1 भारतीय की मौत, कई घायल; 10 Points में समझें पूरा मामला

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में UAE के दो ऑयल टैंकरों पर मिसाइल हमला हुआ, जिसमें एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई और 8 लोग घायल हुए. 10 प्वाइंट्स में जानें पूरा मामला

होर्मुज में गूंजे धमाके! UAE के 2 ऑयल टैंकरों पर ईरान ने कैसे किया हमला? 1 भारतीय की मौत, कई घायल; 10 Points में समझें पूरा मामला
X

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ओमान के क्षेत्रीय जल में दक्षिणी समुद्री मार्ग से गुजर रहे UAE के दो ऑयल टैंकरों Mombasa और Al Bahiyah पर ईरानी क्रूज़ मिसाइलों से हमला किया गया. इस हमले में एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हुए हैं.

UAE रक्षा मंत्रालय ने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया है और कहा है कि देश अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और समुद्री हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा. यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक बार फिर वैश्विक चिंता का केंद्र बन गया है.

प्वाइंट्स में जानें पूरा मामला

1. UAE रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हमले में Mombasa जहाज पर तैनात एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हुई. कुल 8 लोग घायल हुए हैं.

2. घायलों में 4 की हालत गंभीर बताई गई है. घायलों में 6 भारतीय और 2 यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं.

3. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, Mombasa और Al Bahiyah नाम के दो ऑयल टैंकरों को निशाना बनाया गया. दोनों जहाज ओमान के क्षेत्रीय जल में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के दक्षिणी समुद्री मार्ग से गुजर रहे थे.

4. का दावा है कि इन पर ईरानी क्रूज़ मिसाइलों से हमला किया गया. मिसाइल हमलों के बाद दोनों टैंकरों में आग लग गई. जहाजों को काफी नुकसान पहुंचा.

5. चालक दल ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

6. ने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया. मंत्रालय ने कहा कि देश अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और समुद्री हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा.

7. यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने बताया कि ओमान के कलहाट (Qalhat) से लगभग 40 समुद्री मील उत्तर-पूर्व में एक टैंकर अज्ञात प्रोजेक्टाइल की चपेट में आया.

8. हमले से जहाज के दाहिने हिस्से के इंजन रूम को नुकसान पहुंचा. UKMTO के अनुसार, सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं.

9. यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी शिपिंग पर नाकेबंदी दोबारा लागू करने की घोषणा की थी और ईरान को आगे सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी थी.

10. ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तक पहुंच तय करने में अमेरिका की किसी भी भूमिका को खारिज किया. तेहरान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने कहा कि इस रणनीतिक जलमार्ग का भविष्य बाहरी शक्तियां तय नहीं करेंगी.

डोनाल्ड ट्रंप
अगला लेख