Begin typing your search...

न अंगूठी, न कोई कसमें... यहां हमेशा साथ रहने के लिए कपल पीते हैं फव्वारे का पानी, जानें क्यों

रोम में एक ऐसा फव्वारा है, जिसे प्रेमी जोड़ों की खास जगह माना जाता है. मान्यता है कि यहां कपल एक साथ पानी पीकर और फिर किस करके अपने रिश्ते को लंबे समय तक कायम रखने की कामना करते हैं.

न अंगूठी, न कोई कसमें... यहां हमेशा साथ रहने के लिए कपल पीते हैं फव्वारे का पानी, जानें क्यों
X
( Image Source:  instagram-@zhanesss_ )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 18 Aug 2026 5:07 PM IST

अक्सर कपल एक-दूसरे का साथ जिंदगीभर निभाने के लिए कसमें खाते हैं, बड़े-बड़े वादे करते हैं या फिर प्यार की निशानी के तौर पर एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी ऐसी रस्म के बारे में सुना है, जिसमें हमेशा साथ रहने की कामना के लिए कपल फव्वारे का पानी पीते हैं?

यह फव्वारा मशहूर Trevi Fountain के पास मौजूद है और इसे ‘Lovers’ Fountain’ यानी प्रेमियों का फव्वारा कहा जाता है. कहा जाता है कि यहां कपल एक साथ पानी पीते हैं और फिर किस करके अपने रिश्ते के लंबे समय तक बने रहने की कामना करते हैं. आखिर इस छोटी सी फाउंटेन से प्यार की इतनी खास कहानी कैसे जुड़ी और यहां पानी पीने की रस्म क्यों शुरू हुई?

कहां है लवर्स फाउंटेन?

यह फाउंटेन इटली की राजधानी रोम में मशहूर Trevi Fountain के ठीक दाहिनी ओर है. देखने में यह मेन फाउंटेन के मुकाबले बेहद छोटा है, इसलिए भीड़ में कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन इसकी पहचान सिर्फ एक पानी की जगह के तौर पर नहीं, बल्कि प्रेम और वफादारी से जुड़ी लोककथा के कारण है.

क्यों खास है ये छोटा फाउंटेन?

कहा जाता है कि पुराने समय में जब कोई युवा सैनिक लंबे समय के लिए रोम से बाहर जाने वाला होता था, तब वह अपनी प्रेमिका के साथ इस फाउंटेन पर आता था. दोनों के बीच दूरी बढ़ने वाली होती थी, इसलिए इस जगह पर एक खास रस्म निभाई जाती थी. लड़की एक बिल्कुल नए गिलास में फाउंटेन का पानी भरकर अपने प्रेमी को देती थी. पानी पीने के बाद उस गिलास को तोड़ दिया जाता था. इसे हमेशा साथ और एक-दूसरे के लिए वफादार रहने के प्रतीक के तौर पर देखा जाता था.

क्या सच में हमेशा बना रहता है प्यार?

यह बात ध्यान रखना जरूरी है कि हमेशा साथ रहने या जीवनभर प्यार कायम रहने वाली बात लोककथा और मान्यता पर आधारित है, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. फिर भी रोम की इस छोटी-सी फाउंटेन ने सदियों पुरानी प्रेम कहानी और रोमांटिक माहौल की वजह से अपनी अलग पहचान बना ली है. यानी ट्रेवी फाउंटेन पर सिक्का डालना जहां रोम लौटने की इच्छा से जुड़ा है, वहीं Lovers’ Fountain को कपल्स प्यार और साथ निभाने की उम्मीद से जोड़ते हैं.

अगला लेख