Begin typing your search...

₹380 करोड़ में बिकी Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक कार, आखिर इसमें ऐसा क्या खास?

X
सागर द्विवेदी
Edited By: सागर द्विवेदी

Published on: 18 Aug 2026 11:36 PM

Ferrari का नाम आते ही तेज रफ्तार, दमदार इंजन और लग्जरी सुपरकार का ख्याल आता है, लेकिन अब कंपनी ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी बड़ा कदम रख दिया है. Ferrari की पहली फुल-इलेक्ट्रिक प्रोडक्शन कार की पहली यूनिट Chassis Zero ने नीलामी में करीब 40 मिलियन डॉलर यानी लगभग ₹380 करोड़ की कीमत हासिल कर नया रिकॉर्ड बना दिया. खास बात यह है कि यह रकम सिर्फ Ferrari की रिकॉर्ड बिक्री तक सीमित नहीं रहेगी. कंपनी के मुताबिक, नीलामी से मिली पूरी राशि को शिक्षा और चैरिटी से जुड़े कामों में लगाया जाएगा. आखिर इस इलेक्ट्रिक Ferrari में ऐसा क्या खास है कि इसकी कीमत अनुमान से कई गुना ज्यादा पहुंच गई?


अगला लेख