Begin typing your search...

ड्रोन वीडियो शेयर करने से पैसे और न्यूड तस्वीरों तक, विंग कमांडर MS सभरवाल पर जासूसी के आरोप में अब तक क्या सामने आया?

विंग कमांडर MS सभरवाल पर दुश्मन की खुफिया एजेंसी से जुड़े अधिकारी को सैन्य जानकारी देने का आरोप है. जानें जांच में अब तक क्या खुलासे हुए आइए जानते हैं...

ड्रोन वीडियो शेयर करने से पैसे और न्यूड तस्वीरों तक, विंग कमांडर MS सभरवाल पर जासूसी के आरोप में अब तक क्या सामने आया?
X
( Image Source:  Chat GPT )
सागर द्विवेदी
सागर द्विवेदी2 Mins Read

Published on: 18 Aug 2026 8:56 PM

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर MS सभरवाल को लेकर नया अपडेट सामने आया है. News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, उन पर दुश्मन की खुफिया एजेंसी से जुड़े एक अधिकारी के साथ संवेदनशील सैन्य जानकारी शेयर करने का आरोप है.

रिपोर्ट में दावा है कि इसके बदले पैसे और न्यूड तस्वीरों की मांग की गई थी. जांच में ड्रोन यूनिट से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आने की बात कही गई है. इसी के साथ आइए जानते है इस मामले पर जांच में अब तक क्या-क्या खुलासे हुए हैं?

पांच साल में तय हुई लोकेशन की जानकारी लीक

रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर लीक दस्तावेज में दो अहम सैन्य लोकेशन की जानकारी थी. इन जगहों को तय करने में करीब पांच साल लगे थे. जानकारी लीक होने के बाद इनके इस्तेमाल को लेकर सेना को दोबारा विचार करना पड़ सकता है.

ड्रोन के वीडियो भी शेयर करने का आरोप

जांच में आरोप है कि सभरवार ने ड्रोन के ट्रायल का वीडियो अपने निजी डिवाइस से रिकॉर्ड किया और उसे कथित तौर पर खुफिया संपर्क को भेज दिया. वीडियो में ड्रोन की क्षमता और उसके टारगेट तक पहुंचने से जुड़ी जानकारी होने का दावा किया गया है.

टारगेटिंग सिस्टम की जानकारी भी सामने आने का दावा

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ड्रोन के टारगेटिंग और कंट्रोल सिस्टम से जुड़ी जानकारी शेयर की गई. इसमें टारगेट की लोकेशन ड्रोन तक पहुंचाने और तेजी से लॉन्च करने की क्षमता जैसी जानकारी शामिल होने का दावा है.

पैसे और न्यूड तस्वीरों के बदले जानकारी?

CNN-News18 के मुताबिक, जांच में कथित चैट रिकॉर्ड भी सामने आए हैं, जिनमें सैन्य जानकारी के बदले पैसे और न्यूड तस्वीरों की बात होने का आरोप है. हालांकि, मामला अभी जांच के अधीन है और लगाए गए आरोपों की अदालत में अंतिम पुष्टि होना बाकी है.

अगला लेख