PM Modi का ग्लोबल दबदबा! इज़राइल का सर्वोच्च ‘Knesset Medal’ पाने वाले पहले नेता बने, एक ही दिन में रचे कई इतिहास
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज़राइल की संसद कनेसैट में संबोधन के बाद ‘Speaker of the Knesset Medal’ पाने वाले पहले विश्व नेता बन गए हैं. वह उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं जिन्हें इज़राइल और फ़िलिस्तीन दोनों से सर्वोच्च राज्य सम्मान मिल चुका है.
Narendra Modi got Knesset Medal: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को उन चुनिंदा वर्ल्ड लीडर्स में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने इज़राइल और फ़िलिस्तीन दोनों से टॉप राज्य सम्मान प्राप्त किया है. भारत के प्रधानमंत्री मोदी पहले ऐसे शख्स बन गए हैं जिन्हें इज़राइल ने Knesset Medal दिया है यह सम्मान उन्हें इज़राइल की संसद कनेसैट में अपने संबोधन के बाद दिया गया है.
प्रधानमंत्री मोदी इज़राइल के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर हैं. यह उनके 10 साल के कार्यकाल में इज़राइल की दूसरी यात्रा है. उनकी पिछली यात्रा 2017 में हुई थी.
इजराइल की संसद को संबोधिक करने का क्या है मतलब?
इससे पहले इजराइल की संसद को किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने संबोधित नहीं किया है. वह पहले ऐसे पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं जिन्होंने संसद में भाषण दिया और उसके बाद उन्हें खिताब से नवाज़ा गया. सांसदों ने उनका स्वागत करते हुए 'मोदी, मोदी' के नारे लगाए और जोरदार तालियों से उनका सम्मान किया.
क्या है इस सम्मान का मतलब?
संसद में संबोधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी को 'Speaker of the Knesset Medal' से सम्मानित किया गया, जो कनेसैट का सर्वोच्च सम्मान है. मोदी इस मेडल को प्राप्त करने वाले पहले विश्व नेता भी बने हैं. प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान भारत और इज़राइल के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके व्यक्तिगत नेतृत्व के असाधारण योगदान के लिए दिया गया है.
सम्मान लेने के बाद क्या बोले मोदी?
मोदी ने इस सम्मान को स्वीकार करते हुए कहा, "मैं इसे नम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूं. यह सम्मान किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि भारत और इज़राइल के बीच स्थायी मित्रता के लिए है, यह हमारे दोनों देशों के साझा मूल्यों को दर्शाता है."
2018 में, प्रधानमंत्री मोदी को फ़िलिस्तीन के सर्वोच्च विदेशी सम्मान ‘Grand Collar of the State of Palestine’ से नवाज़ा गया था. यह सम्मान उच्च पदों के विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाता है, जैसे कि राजा, राज्याध्यक्ष/सरकार प्रमुख और इसी स्तर के अन्य नेता. प्रधानमंत्री मोदी ने यह सम्मान फ़िलिस्तीन की अपनी पहली यात्रा के दौरान प्राप्त किया, जो किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की फ़िलिस्तीन की पहली औपचारिक यात्रा थी.
पीएम मोदी के बारे में क्या बोले थे फिलिस्तीनी राष्ट्रपति?
उस समय फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने कहा था कि यह एक अच्छा अवसर है प्रधानमंत्री मोदी को यह बताने का कि आप व्यक्तिगत रूप से कितने सम्मानित हैं और आपकी बुद्धिमान, रचनात्मक और साहसी नेतृत्व शैली ने हमारे क्षेत्र और विश्व में शांति और स्थिरता के लिए नींव रखी है.
उधर पीएम मोदी ने एक और अचीवमेंट हासिल किया है. प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का ऐतिहासिक मुकाम पार करने वाले पहले विश्व नेता और राजनेता बन गए हैं. उन्होंने 2014 में इंस्टाग्राम ज्वाइन किया था.
इजरइल की संसद में क्या बोले पीएम मोदी?
मोदी ने अपने संबोधन में इज़राइल की संकल्प शक्ति, साहस और उपलब्धियों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, "बहुत पहले जब हम आधुनिक राज्यों के रूप में जुड़े, तब से हमारे संबंध हैं. एस्टर की किताब में भारत को 'होडू' कहा गया है. तल्मूड में प्राचीन काल में भारत के साथ व्यापार का उल्लेख है."
मोदी ने बताया कि उनका जन्म उसी दिन हुआ था जब भारत ने औपचारिक रूप से इज़राइल को मान्यता दी थी. उन्होंने कहा कि कनेसैट को संबोधित करना उनके लिए "एक विशेषाधिकार और सम्मान है. उन्होंने 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया. मोदी ने कहा, "हम आपका दर्द महसूस करते हैं, हम आपका शोक साझा करते हैं. भारत इस क्षण और भविष्य में इज़राइल के साथ दृढ़ता से खड़ा है."
मोदी ने भारत में आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष का हवाला देते हुए 26/11 मुंबई हमले का उल्लेख किया और कहा,"जैसा कि आप करते हैं, हमारे पास भी आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति है, बिना किसी दोहरे मानक के."




