Begin typing your search...

PAK का घमंड बना मलबा! अफगान लड़ाकों ने गिराया PAK का 500 करोड़ का F-16, 6 पॉइंट्स में समझें इसकी ताकत

पाकिस्तान और अफगानिस्तान जंग के बीच सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि अफगान लड़ाकों ने पाकिस्तान का एक एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया है.

Pakistan Afghanistan Conflict F-16 Fighter Jet Down
X

F-16 Fighter Jet

( Image Source:  X/ @Object_Zero_, @NextGenNewsroom )

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव लगातार खतरनाक रूप लेता जा रहा है. दोनों देशों की सेनाओं के बीच गोलीबारी, जमीनी हमले और हवाई कार्रवाई चल रही हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि अफगान लड़ाकों ने पाकिस्तान का एक एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया है.

हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अब तक किसी भी पक्ष ने नहीं की है, लेकिन सीमा पर बढ़ते संघर्ष और हालिया हवाई हमलों ने इस दावे को और चर्चा में ला दिया है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने हाल के दिनों में अफगानिस्तान के कई इलाकों में एयरस्ट्राइक की है, जिनमें F16 फाइटर जेट का भी इस्तेमाल हुआ था.

क्या गिराया गया पाकिस्तानी F-16?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह दावा किया जा रहा है कि अफगान लड़ाकों ने अमेरिका निर्मित पाकिस्तान के F-16 फाइटर जेट को निशाना बनाकर गिरा दिया. हालांकि इस संबंध में न तो पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है और न ही अफगान पक्ष ने औपचारिक पुष्टि की है.

कितनी है F-16 की कीमत?

F-16 फाइटर जेट की कीमत उसके वेरिएंट, तकनीकी अपग्रेड और हथियार प्रणाली पर निर्भर करती है. नया F-16 (ब्लॉक 70/72 जैसे आधुनिक वर्जन) लगभग 40 से 70 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 300 से 500 करोड़ रुपये या उससे अधिक में आता है. पुराने मॉडल कुछ सस्ते होते हैं.

F-16 की खासियत

1. यह एक साथ हवा-से-हवा (Dogfight) और जमीन पर हमले (Ground Attack) करने में सक्षम है.

2. हल्के वजन और एरोडायनामिक डिजाइन के कारण यह तेज मोड़ लेने में सक्षम है, जिससे डॉगफाइट में इसे बढ़त मिलती है.

3. यह हर मौसम में ऑपरेशन कर सकता है और खराब मौसम में भी टारगेट की पहचान करने की क्षमता रखता है.

4. यह AIM-9 Sidewinder और AIM-120 AMRAAM जैसी हवा-से-हवा मिसाइलें, गाइडेड बम और 20mm रोटरी गन से लैस हो सकता है.

5. कॉकपिट डिजाइन पायलट को लगभग 360-डिग्री दृश्यता प्रदान करता है.

6. इसमें 30 डिग्री झुकी हुई सीट होती है, जो पायलट पर पड़ने वाले G-Force के प्रभाव को कम करती है.

वर्ल्‍ड न्‍यूजपाकिस्तान
अगला लेख