Begin typing your search...

नो ब्रा, नो एंट्री! नाइजीरिया की यूनिवर्सिटी का एग्जाम रूल, देखें वायरल VIDEO में कैसे की जा रही चेकिंग

सोचिए क्या हो जब यूनिवर्सिटी में नकल के तरीके जैसे पेपर पर नोट्स बनाने की चेकिंग के बदले छात्राओं की ब्रा चेक की जाए? नाइजीरिया की यूनिवर्सिटी ने 'नो ब्रा,नो एंट्री रूल' बनाया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्टाफ मेंबर्स लड़कियों की ब्रा चेक कर रही हैं.

नो ब्रा, नो एंट्री! नाइजीरिया की यूनिवर्सिटी का एग्जाम रूल, देखें वायरल VIDEO में कैसे की जा रही चेकिंग
X
( Image Source:  x-dammiedammie35 )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 19 Jun 2025 11:49 AM IST

नाइजीरिया की ओलाबिसी ओनाबांजो यूनिवर्सिटी (OOU) का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. इस 10 सेकंड की क्लिप में कुछ छात्राएं लाइन में खड़ी हैं और महिला स्टाफ उन्हें एग्जाम हॉल में जाने से पहले यह चेक करने के लिए छू रही हैं कि उन्होंने ब्रा पहनी है या नहीं?

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे निजता और आत्मसम्मान का अपमान कहा. कई लोगों ने इसे छात्राओं के साथ ज़्यादती और शर्मनाक व्यवहार बताया. इस नियम का छात्र संघ के अध्यक्ष ने बचाव भी किया है. देखें वायरल वीडियो.

'नो ब्रा, नो एंट्री' रूल

OOU के छात्र संघ के अध्यक्ष मुइज़ ओलाटुनजी ने इस नियम को सही ठहराया. उन्होंने बचाव में कहा कि यह कोई नया रूल नहीं है और इसका मकसद है कि यूनिवर्सिटी में एक सही और ध्यान न भटकाने वाला माहौल बना रहे. हालांकि उन्होंने यह बात मानी कि इस नियम को लागू करने के और भी बेहतर और सही तरीका होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि यूनिवर्सिटी चाहती है कि छात्राएं ऐसी ड्रेस न पहनें जिससे मेल स्टूडेंट्स का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हो.

छात्र संघ ने की बातचीत की पेशकश

हालांकि छात्र संघ ने इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन से बातचीत करने के लिए कहा है. ओलाटुनजी ने कहा कि वे ऐसे ऑप्शन पर बात करना चाहते हैं, जो जो ड्रेस कोड को लागू करते हुए भी छात्रों की गरिमा बनाए रखें. लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे बेहूदगी की हद और गंभीर अपमान बताया.

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. जहां एक यूजर ने कहा 'ड्रेस कोड लागू करना है तो उसके और भी सम्मानजनक तरीके हो सकते हैं, न कि ऐसा शर्मनाक व्यवहार.' वहीं दूसरे ने कमेंट किया ' यह बेवकूफी की हद है.'

यूनिवर्सिटी ने साधी चुप्पी

अब तक यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. इस चुप्पी ने नाराज़गी और अटकलों को और बढ़ा दिया है. लोग पूछ रहे हैं कि क्या एक छात्रा की पढ़ाई से ज़्यादा ज़रूरी उसकी ब्रा है? क्या इस तरह की तलाशी से छात्राओं की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचती?

Viral Video
अगला लेख