Iran War: वो 5 ट्रिगर प्वाइंट जिनसे ईरान यूएस के बीच तुरंत युद्ध शुरू हो सकता है?
ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध किन हालात में शुरू हो सकता है? जानें 5 बड़े ट्रिगर प्वाइंट - होरमुज, US बेस अटैक, न्यूक्लियर एस्केलेशन और इजरायल फैक्टर कैसे बढ़ा सकते हैं टकराव.
ईरान और अमेरिका के बीच पिछले 43 दिनों से तनाव जारी है. युद्धविराम के पांच दिन बाद भी स्थायी शांति की उम्मीद फिलहाल कम है. पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 11 अप्रैल को ईरान यूएस बातचीत का नतीजा भी शून्य ही रहा. हालांकि, दोनों पक्षों में बातचीत खत्म होने का एलान अभी नहीं किया है. मतलब साफ के आने वाले दिनों में फिर बातचीत हो सकती है. अगर बातचीत 21 अप्रैल तक पूरी नहीं हुई तो एक बार फिर मिडिल ईस्ट युद्ध की आग में झुलस सकता है.
वैसे भी ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव बार-बार यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर कौन-सी ऐसी घटनाएं हैं, जो हालात को अचानक युद्ध में बदल सकती हैं. यह संघर्ष अक्सर योजनाबद्ध कम और “ट्रिगर बेस्ड” ज्यादा होता है, यानी एक छोटी घटना भी बड़े सैन्य टकराव का कारण बन सकती है. आइए, समझते हैं वे बड़े ट्रिगर, जिनसे हालात तुरंत बिगड़ सकते हैं.
1. क्या हो अगर होर्मुज जलडमरूमध्य बंद हो जाए?
Strait of Hormuz दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है. अगर ईरान इस रास्ते को ब्लॉक करता है या तेल टैंकरों को रोकता है, तो वैश्विक सप्लाई पर सीधा असर पड़ेगा. ऐसे हालात में अमेरिका सैन्य कार्रवाई कर सकता है, क्योंकि यह सिर्फ क्षेत्रीय नहीं, बल्कि वैश्विक आर्थिक संकट बन जाएगा. अमेरिका ने कल ही होर्मुज जलडमरूमध्य में एक जहाज भेजा था. ईरान ने इसको लेकर सख्त चेतावनी दी है कि ऐसा आगे से न हो. अगर ऐसा हुआ तो ईरान कार्रवाई करेगा. यानी अमेरिका ने अपनी मनमानी की तो युद्ध इस मसले पर शुरू हो सकता है.
2. क्या US सैन्य ठिकानों पर हमला युद्ध भड़का सकता है?
अगर ईरान या उसके समर्थित समूह इराक या खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला करते हैं, तो अमेरिका तुरंत जवाबी कार्रवाई करेगा. इस तरह का हमला सीधे युद्ध की शुरुआत का कारण बन सकता है, क्योंकि अमेरिका इसे राष्ट्रीय सुरक्षा पर सीधा खतरा मान एक्शन लेगा. खासकर पर्शियन गल्फ में अगर अमेरिकी नौसेना के जहाज पर हमला होता है, तो अमेरिका तुरंत जवाबी कार्रवाई करेगा. समुद्री क्षेत्र में ऐसे हमले तेजी से तनाव बढ़ाते हैं और कुछ ही घंटों में हालात युद्ध जैसी स्थिति में पहुंच सकते हैं.
3. ईरान परमाणु कार्यक्रम सबसे खतरनाक ट्रिगर है?
अगर अमेरिका को यह संकेत मिलता है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब पहुंच गया है, तो वह “pre-emptive strike” कर सकता है. यह स्थिति सबसे ज्यादा खतरनाक मानी जाती है, क्योंकि इसमें कूटनीति के लिए समय बहुत कम बचता है और सीधा सैन्य टकराव शुरू हो सकता है.
4. इजरायल फैक्टर युद्ध की वजह बन सकता है?
Israel और ईरान के बीच तनाव पहले से ही गहरा है. लेबनान के मसले पर ईरान अपना रुख साफ कर चुका है. इजरायल अपनी कार्रवाई नहीं रोकता है तो दोनों के बीच सीधा संघर्ष इस मसले पर बढ़ सकता है और अमेरिका इजरायल के समर्थन में खुलकर सामने आता है, तो यह टकराव तुरंत ईरान-अमेरिका युद्ध में बदल सकता है.ईर
5. असली खतरा क्या? योजना या गलती?
सबसे बड़ा खतरा “accidental escalation” का है, यानी कोई छोटी घटना या गलत आकलन बड़े युद्ध में बदल सकता है. इतिहास बताता है कि कई युद्ध अचानक घटनाओं से शुरू हुए हैं, न कि योजनाबद्ध तरीके से. फिलहाल, स्थिति तनावपूर्ण जरूर है, लेकिन पूर्ण युद्ध की संभावना कम है. ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना है कि छोटे-छोटे टकराव और प्रॉक्सी संघर्ष जारी रह सकते हैं, लेकिन बड़ी जंग तभी होगी जब कोई बड़ा ट्रिगर अचानक सामने आए.




