Begin typing your search...

Iran-US-Israel War: खाड़ी में हमले, 2100 मौतें, 3000 घर तबाह…जानें जंग के टॉप 10 अपडेट्स

मध्य पूर्व में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध लगातार और खतरनाक होता जा रहा है. मिसाइल हमलों, ड्रोन हमलों और समुद्री टकराव ने पूरे क्षेत्र में तनाव को कई गुना बढ़ा दिया है. आइये जानते हैं वॉर के टॉप 10 अपडेट्स

Iran-US-Israel War know top 10 update of middle east crisis
X
( Image Source:  AI GENERATED IMAGE- SORA )

Iran-US-Israel War: मध्य पूर्व में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध तेजी से बड़ा होता जा रहा है. मिसाइल हमले, समुद्री हमले और अलग-अलग देशों तक फैलते संघर्ष ने इस क्षेत्र को कई दशकों के सबसे खतरनाक संकट में पहुंचा दिया है. इस बीच ईरान ने इजराइल पर नए मिसाइल हमले किए हैं, जबकि इजराइल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले बढ़ा दिए हैं.

उधर, होर्मुज में ईरान का पूरी तरह से कंट्रोल होने के बाद कई देशों में तेल संकट दस्तख दे सकता है. हालांकि, कई देश इस्लामिक रिपब्लिक से बातचीत में जुड़े हुए हैं, ताकि उनके जहाज़ों को रिआयत मिल सकते. आइये जानते हैं मिडिल ईस्ट वॉप में क्या हैं बड़े अपडेट?

Iran-US-Israel War Update

  1. इस युद्ध में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. रिपोर्ट के अनुसार ईरान में अब तक 2100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लेबनान और इजराइल में भी कई लोग मारे गए हैं.
  2. ईरान की रेड क्रिसेंट सोसायटी के अनुसार अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान में 3000 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है. बताया गया है कि तेहरान के बीच स्थित ईरानी सेना की एक सैन्य अकादमी भी हमलों में निशाना बनी है.
  3. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष यूनिसेफ के मुताबिक अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़े इस सैन्य संघर्ष में मध्य पूर्व के अलग-अलग हिस्सों में करीब 200 बच्चों की मौत हो चुकी है.
  4. सऊदी अरब ने भी कहा है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने रियाद क्षेत्र के पूर्व में तीन ड्रोन को मार गिराया. यह जानकारी सऊदी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में दी है.
  5. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी के एक प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान लंबे समय तक चलने वाले युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही ऐसे उन्नत हथियार सामने लाए जाएंगे जिनका अभी तक इस युद्ध में इस्तेमाल नहीं हुआ है.
  6. बहरीन के गृह मंत्रालय के अनुसार ईरान ने राजधानी मनामा में एक होटल और दो रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया. मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि इस हमले में संपत्ति को नुकसान हुआ, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
  7. इस बीच खबर है कि चीन ईरान के साथ बातचीत कर रहा है ताकि कच्चा तेल और कतर की गैस लेकर जाने वाले जहाजों को होर्मुज से सुरक्षित रास्ता मिल सके. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस संकरे समुद्री रास्ते के आसपास इस समय सैकड़ों जहाज फंसे हुए हैं. दुनिया के करीब पांचवें हिस्से का तेल और गैस इसी रास्ते से गुजरता है.
  8. इजराइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पिछले साल नवंबर में ही ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या करने का टारगेट तय कर लिया था.
  9. अमेरिकी सैन्य जांचकर्ताओं का मानना है कि शनिवार को ईरान के एक लड़कियों के स्कूल पर हुए हमले के पीछे संभवतः अमेरिकी सेना की कार्रवाई हो सकती है. इस हमले में कई बच्चों की मौत हुई थी. यह जानकारी दो अमेरिकी अधिकारियों ने दी है.
  10. उधर लेबनान के सशस्त्र संगठन हिज्बुल्लाह ने इजराइल के लोगों को चेतावनी दी है. संगठन ने कहा है कि लेबनान सीमा से 5 किलोमीटर के अंदर आने वाले इलाकों को खाली कर दें. यह चेतावनी शुक्रवार सुबह हिज्बुल्लाह के टेलीग्राम चैनल पर हिब्रू भाषा में जारी की गई.
ईरान इजरायल युद्धवर्ल्‍ड न्‍यूज
अगला लेख