Begin typing your search...

IPL 2026: बेंगलुरु के M Chinnaswamy Stadium में RCB खेलेगी 5 मैच, क्या भगदड़ में हुई 11 लोगों की मौत को भूल गई ?

IPL 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru अपने सात घरेलू मैचों में से पांच मुकाबले बेंगलुरु के M. Chinnaswamy Stadium में खेलेगी. पिछले साल खिताब जीतने के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर हुई दुखद भगदड़ के बाद यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है.

IPL 2026 RCB Home Matches at M Chinnaswamy Stadium
X

RCB टीम 

( Image Source:  IPL )

IPL 2026: डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru (RCB) आईपीएल 2026 सीज़न में अपने सात घरेलू मुकाबलों में से पांच मैच बेंगलुरु के M. Chinnaswamy Stadium में खेलेगी. नए सीज़न से पहले यह आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है कि टीम अपनी मुख्य होम वेन्यू पर वापसी करेगी. यह फैसला पिछले साल स्टेडियम के बाहर हुई दुखद भगदड़ की घटना के बाद बेहद अहम माना जा रहा है.

4 जून को RCB के आईपीएल खिताब जीतने का जश्न मनाने के लिए दौरान करीब तीन लाख लोगों की भीड़ स्टेडियम में उमड़ पड़ी थी. इस दौरान 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा घायल हो गए थे.

RCB ने क्या कहा?

  • RCB की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बेंगलुरु में मैच आयोजित करने को लेकर पिछले कई महीनों से संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय चल रहा था. सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के बाद अब पांच मुकाबले चिन्नास्वामी स्टेडियम में कराए जाएंगे.
  • फ्रेंचाइजी ने कर्नाटक सरकार, Karnataka State Cricket Association (KSCA) और कर्नाटक पुलिस का आभार जताया है, जिनके सहयोग से यह संभव हो पाया.
  • आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन ने कहा कि चिन्नास्वामी स्टेडियम सिर्फ एक मैदान नहीं, बल्कि टीम की पहचान का हिस्सा है.
  • मेनन ने कहा, “बेंगलुरु में हमारे फैंस की ऊर्जा खिलाड़ियों को प्रेरित करती है. उन्होंने हर परिस्थिति में हमारा साथ दिया है और वे अपने घर में टीम को खेलते देखने के हकदार हैं.”

IPL में बाकी दो घरेलू मुकाबले कहां खेलेगी RCB?

आईपीएल 2026 में आरसीबी के बाकी दो घरेलू मुकाबले पूर्व प्रतिबद्धता के तहत रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में खेले जाएंगे. सुरक्षा इंतजामों और प्रशासनिक मंजूरियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरसीबी की बेंगलुरु वापसी को हरी झंडी मिल गई है, जिससे फैंस में उत्साह बढ़ गया है.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख