Begin typing your search...

मेरी मां को चार्ल्स पर था क्रश! ट्रंप के बयान ने मचाई हलचल, वायरल हुआ वीडियो; जानें कैसा है US President का शाही परिवार से रिश्ता

डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के एक कार्यक्रम में कहा कि उनकी दिवंगत मां को किंग चार्ल्स तृतीय पर “क्रश” था. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मेरी मां को चार्ल्स पर था क्रश! ट्रंप के बयान ने मचाई हलचल, वायरल हुआ वीडियो; जानें कैसा है US President का शाही परिवार से रिश्ता
X
( Image Source:  X-@ANI )

Donald Trump on his mother crush: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के शाही परिवार को लेकर एक हल्का-फुल्का मजाक किया है. उन्होंने कहा कि उनकी दिवंगत मां को कभी किंग चार्ल्स तृतीय पर “क्रश” था. उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.

यह टिप्पणी व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला के स्वागत के लिए आयोजित आधिकारिक समारोह के दौरान की गई. ट्रंप ने अपनी मां मैरी ऐन मैक्लियोड ट्रंप का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें शाही परिवार से काफी लगाव था.

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

उन्होंने कहा कि उनकी मां शाही परिवार को बहुत पसंद करती थीं और खासतौर पर क्वीन को बहुत पसंद करती थीं. वह टीवी पर शाही समारोहों को ध्यान से देखा करती थीं. ट्रंप ने बताया, "जब भी क्वीन किसी समारोह में होती थीं, मेरी मां टीवी से चिपकी रहती थीं." उन्होंने कहा कि उनकी मां अक्सर उनसे कहती थीं, "डोनाल्ड, देखो यह कितना खूबसूरत है."

चार्ल्स के बारे में क्या कहती थीं ट्रंप की मां?

इसके बाद ट्रंप ने कहा, "मुझे याद है कि वह कहती थीं, ‘चार्ल्स, देखो, युवा चार्ल्स कितना क्यूट है." फिर मजाक करते हुए उन्होंने कहा, "मेरी मां को चार्ल्स पर क्रश था. क्या आप यकीन कर सकते हैं? सोच रहा हूं कि वह अभी क्या सोच रही होंगी.”

ट्रंप ने स्कॉटिश रूट्स का किया जिक्र

ट्रंप ने अपने परिवार की स्कॉटिश जड़ों का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उनकी मां स्कॉटलैंड के आउटर हेब्रिड्स के स्टोर्नोवे में पैदा हुई थीं और 19 साल की उम्र में अमेरिका आ गई थीं. उन्होंने उस क्षेत्र को बहुत सख्त स्कॉटलैंड बताया. राष्ट्रपति ने अपने माता-पिता की लंबी शादी का भी जिक्र किया और कहा कि उनकी मां और पिता फ्रेड ट्रंप की शादी 63 साल तक चली.

उन्होंने फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के साथ मजाक करते हुए कहा कि वे इस रिकॉर्ड को शायद ही पार कर पाएंगे. ट्रंप की यह टिप्पणी अपने निजी अंदाज और ब्रिटिश सम्राट के जिक्र के कारण चर्चा में रही. ट्रंप पहले भी अपनी मां के स्कॉटलैंड से जुड़ाव और शाही परिवार में उनकी दिलचस्पी के बारे में बात कर चुके हैं. इस टिप्पणी पर बकिंघम पैलेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. आमतौर पर शाही परिवार राजनीतिक नेताओं की अनौपचारिक टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया नहीं देता.

ट्रंप के कैसे रहे हैं ब्रिटिश शाही परिवार से रिश्ते?

ब्रिटिश शाही परिवार के साथ ट्रंप के रिश्ते पहले भी चर्चा में रहे हैं. उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के दौरे किए हैं और क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय तथा उस समय के प्रिंस चार्ल्स, जो अब किंग चार्ल्स तृतीय हैं, से मुलाकात की है. किंग चार्ल्स तृतीय 2022 में क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद सम्राट बने थे और तब से आधिकारिक जिम्मेदारियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर ध्यान दे रहे हैं.

इस दौरे के तहत उनके गिफ्ट एक्सचेंज और गेस्टबुक साइनिंग में हिस्सा लेने, ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक करने और बाद में कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने की उम्मीद है. वहीं, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और क्वीन कैमिला अमेरिकी और ब्रिटिश इतिहास सीख रहे छात्रों से मिलने वाली हैं.

अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
अगला लेख