हैदराबाद की सड़कों पर आधी रात एक महिला बस स्टॉप पर अकेली खड़ी थी. साधारण सलवार-सूट, हाथ में मोबाइल और चेहरे पर बिल्कुल आम मुसाफिर जैसा भाव, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह महिला कोई आम यात्री नहीं, बल्कि तेलंगाना कैडर की वरिष्ठ IPS अधिकारी और मलकाजगिरी पुलिस कमिश्नर बी. सुमति थीं. महिलाओं की सुरक्षा की जमीनी हकीकत जानने के लिए उन्होंने देर रात Dilsukhnagar बस स्टॉप पर सीक्रेट अंडरकवर ऑपरेशन किया. इस ऑपरेशन का उद्देश्य सिर्फ अपराधियों को पकड़ना नहीं था, बल्कि यह समझना था कि रात में अकेली महिला किस तरह के माहौल, नजरों और मानसिक दबाव का सामना करती है.