ललित कुमार जो रिटायर हो चुके थे कुछ साल पहले लेकिन उनका खजाना उनके घर से जो मिला है उसको आप देखेंगे तो आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी. क्योंकि ललित कुमार साहब ने बीते कुछ सालों में भ्रष्टाचार करते हुए इतना पैसा कमाया कि यूपी के विजिलेंस विभाग की नजर में आ गए. 8 जुलाई को छापा मारा गया तो लूटकांड की हकीकत सामने आ गई और जो माल बरामद हुआ उसको देख के आप सोच ही नहीं सकते कि एक सरकारी कर्मचारी अपनी नौकरी के दौरान इतना सोना, इतना चांदी और इतनी संपत्ति इकट्ठा कर सकता है. आपको इस खबर को देखने के बाद भरोसा भी नहीं होगा कि इतनी रकम कैसे एक अधिकारी कमा सकता है.